ये क्या! सुहागरात में पत्नी ने काट दिया CRPF जवान का प्राइवेट पार्ट, हालत गंभीर

पटना : बिहार की राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक प्रेमिका अपने प्रेमी पर कहर बन के टूटी और उसके प्राइवेट पार्ट को चाकू से काट दिया. घटना के बाद पूरे होटल में सनसनी फैला गई. प्रेमी जो कि सीआरपीएफ का जवान है कि हालत गंभीर है और उसे इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. घटना बुधवार को पटना के गांधी मैदान थाना क्षेत्र के एग्जीबिशन रोड स्थित एक होटल में घटी.

पीड़ित प्रेमी युवक सीआरपीएफ में कार्यरत है और कॉन्स्टेबल के तौर पर उसकी पोस्ट पोस्टिंग छत्तीसगढ़ के सुकमा में है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है. प्रेमिका मूल रूप से दरभंगा की रहने वाली बताई जाती है जो पिछले 4 साल से पटना में रहकर पढ़ाई कर रही है. पुलिस को दिए बयान में सीआरपीएफ जवान ने बताया कि उसका पिछले 3 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इस जवान के घरवालों ने उसकी शादी ठीक की थी जो कि इसी महीने की 23 जून को होनी थी लेकिन शादी से पहले ही उसके साथ ये घटना हुई.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शिवहर में रहने वाली एक युवती से उसकी शादी तय की गई थी. इस बात की जानकारी सीआरपीएफ जवान की प्रेमिका को लगी तो वो आग बबूला हो गई और आत्महत्या की धमकी देने लगी. इसके बाद सीआरपीएफ जवान 3 जून को सुकमा से पटना पहुंच गया और एक होटल में रुक गया. युवती के ज्यादा दवाब देने के बाद जवान ने पिछले 5 जून को पटना सिटी के कोर्ट में उसके साथ शादी कर ली. शादी के बाद दोनों होटल पहुंचे. होटल में जवान से प्रेमिका ने शिवहर की लड़की से शादी तोड़ने का दबाव दिया जिसे प्रेमी ने नकार दिया.

इसी बात को लेकर दोनों के बीच नोकझोंक हुई. इस बीच प्रेमिका ने बैग से चाकू निकाला और अपने प्रेमी के प्राइवेट पार्ट को काट डाला. देखते ही देखते उसकी हालत गंभीर बन गई. आनन-फानन में सीआरपीएफ जवान को पीएमसीएच लेजा जाया गया जहां उसे इमरजेंसी में एडमिट कराया गया है. पीएमसीएच के डॉक्टर ने बताया कि सीआरपीएफ सीआरपीएफ जवान का प्राइवेट पार्ट तकरीबन 60% कट गया है. फिलहाल दोनों पक्षों के लोग थाने पर पहुंच गए हैं. दूसरी तरफ पुलिस ने आरोपी प्रेमिका को गिरफ्तार कर लिया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close