ये कैसी सरकार! 39 दिनों से राजभवन के सामने बैठे हैं कर्मी… CM कर रहे जिला भ्रमण

रांची। इस कंपकपाती ठंड में जहां किसी भी जीवित के लिए घर से निकलना दुभर है वहां पिछले 39 दिनों से 1200 परिवार राजभवन के सामने आंदोलन कर रहे है। आश्चर्य इस बात का है की धरना स्थल पर विभाग की तरफ से आश्वाशन देने आने वाले तो बहुत आए परंतु इन आश्वाशन की लिखित देने की हिम्मत किसी ने नहीं जुटाई। सरकार अपने आप को लाख संवेदनशील कहे परंतु 1200परिवार को रोड पर इस ठंड में यूं ही छोड़ देना संवेदनहीनता की सारी हदें पार करती दिखाई दे रही। राज्य के मुख्यमंत्री आवास से महज कुछ ही कदम पर धरना दे रहे कर्मियों से उनकी समस्या निराकरण की बात करना छोड़ राज्य के मुखिया कई सौ किलोमीटर दूर जिले जिले जाकर आमजन का हाल चाल ले रही है।
आपको बता दे की 12 दिसंबर से झारखंड राज्य आजीविका कैडर संघ के बैनर तले 39 दिनों से अनिश्चितकालीन धरने प्रदर्शन में राजभवन के समीप JSLPS के कर्मचारी जमे है । प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना कापरी ने कहा कि संघ के द्वारा लगातार मुख्यमंत्री, ग्रामीण विकास विभाग मंत्री, वरीय पदाधिकारी को पत्राचार, वार्ता के माध्यम से हमारी मांगों को लेकर अवगत कराया गया जिसमें सभी से 15 जनवरी तक नए वर्ष में खुशियों की सौगात देने का आश्वासन मिला था लेकिन आज दिए गए समयसीमा के पश्चात चार दिन बीत गया है।
ऐसे में आज झारखंड राज्य आजीविका कैडर संघ के पीआरपी, बीएपी सामूहिक दंडवत प्रणाम सह झारखंडी जोहर कार्यक्रम कर सरकार और विभाग को हमारी मांग पूरा करने के लिए अनुरोध हेतु एक नई पहल किया गया।आगे बतातें है कि सरकार पर हमलोग अभी तक आस बनाये हुए है और यदि कोई सकारात्मक पहल सरकार नही करती है तो प्रदर्शन की रूपरेखा रणनीति में बदलाव किया जाएगा।

इस कार्यक्रम में झारखंड राज्य आजीविका कैडर संघ के प्रदेश सचिव मुस्तकीम रज़ा, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष नारायण महतो, प्रदेश कोषाध्यक्ष ऋचा देवी, प्रदेश मीडिया प्रभारी कार्तिक साहू, दीपक कुमार और कार्यकारिणी सदस्य के साथ प्रदेश के पीआरपी, बीएपी उपस्थित हुए।











