ये कैसी मां ! सहेली ने हाथ पकड़े…सौतेली मां ने मार डाला, हथौड़े से तोड़ा सेफ्टी टैंक, क्राइम सीरियल देख रोंगटे खड़े करने वाली साजिश की पर्दाफाश

दिल्ली । गाजियाबाद के मोदीनगर की गोविन्दपुरी स्थित डबल स्टोरी कॉलोनी में सौतेली मां रेखा ने अपनी सहेली पूनम के साथ मिलकर 12 साल के चौथी क्लास में पढ़ने वाले मासूम “शब्द” का गला घोंटकर उसकी हत्या करके लाश को पत्थरो से बांधकर गटर मे फेंक दिया। बच्चे की गुमशुदी दर्ज कराने के बाद घड़ियालूँ आंसू बहानें वाली हत्यारन माँ का CCTV कैमरे ने खोला राज। पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

गाजियाबाद के मोदीनगर के गोविंदपुरी की डबल स्टोरी कॉलोनी के पीली कोठी क्षेत्र में रविवार की शाम सौतेली मां रेखा ने 11 साल के शब्द उर्फ शब्बी की घर में ही चुनरी से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद सहेली पूनम की मदद से पेट और पैर पर पत्थर बांधकर शव को आंगन के सेफ्टी टैंक में फेंक दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिजनों और पुलिस को गुमराह करने के लिए बच्चे के लापता होने का नाटक करने लगी , लेकिन घर के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज ने उसकी पोल खोल दी। पुलिस ने सोमवार दोपहर को उसे और उसकी सहेली को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर दिया।

मोदीनगर पुलिस पूछताछ में रेखा ने बताया कि सात दिन पहले ही ठान लिया था कि शब्द की हत्या कर शव ठिकाने लगाना है। पति और ससुर के सैलून और बच्चों के स्कूल चले जाने के बाद वह घर पर अकेली रहती थी। इस दौरान अपराध पर आधारित धारावाहिक देखती थी। इनको देखकर ही उसके दिमाग में साजिश ने जन्म लिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

उसने सोचा कि सेफ्टी टैंक में शव को डाल दिया तो कुछ दिन में ही गल जाएगा। इसके बाद किसी को कुछ पता नहीं चलेगा। घर में ही शव होने का कोई शक भी नहीं करेगा। सहेली से वह अपने मन की बात कर लेती थी। सहेली भी घर की कच्ची-पक्की सभी तरह की बात करती थी, इसलिए उस पर भरोसा हो गया।

रविवार की शाम को जैसे ही शब्द खेलकर आया। उसे पास बुलाया और उसके हाथ पकड़ लिए। उसने चुनरी से उसका गला घोंट दिया। उसकी मौत हो जाने के बाद शव ठिकाने लगाया। इससे पहले ही सेफ्टी टैंक का पत्थर तोड़ दिया था। उसी पत्थर के टुकड़े रस्सी से शव के साथ बांधे थे। शव को सेफ्टी टैंक में फेंकने के बाद खुली जगह पर लकड़ी का टुकड़ा रख दिया था ताकि किसी को वह खुला नजर नहीं आए।

सहेली ने पैसे के लालच में दिया साथ

पुलिस ने राहुल सेन के आसपास के घरों के बाहर लगे कैमरों की फुटेज खंगाली। चार बजे के करीब राहुल घर से बाहर जाते नजर आया। लेकिन, इसके बाद वापस आते नहीं दिखा। इससे पुलिस का माथा ठनक गया। दूसरी चौंकाने वाली बात थी कि पूनम शाम के समय राहुल के घर से बाहर आती नजर आई। इस पर पहले रेखा से पूछा गया कि शाम को कोई घर आया था क्या।

पुलिस द्वारा पूछने पर जवाब मिला, घर में कोई नहीं आया। इससे शक हो गया कि दोनों ने मिलकर कुछ किया है। इस पर पहले रेखा को हिरासत में लिया गया। उसने पूछताछ में सिर्फ इतना बताया कि रेखा शब्द को पसंद नहीं करती थी। उसे संपत्ति के बंटवारे का शक था, हो सकता है कि उसने ही उसकी हत्या कर दी हो।

इस पर रेखा से पूछताछ की गई तो उसने जुर्म कुबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर ही सेफ्टी टैंक से बच्चे का शव बरामद किया गया। बाद में पूनम भी टूट गई। उसने बताया कि रेखा ने हत्या में साथ देने के बदले मोटी रकम देने का वादा किया था। उन्हें उम्मीद थी कि सेफ्टी टैंक में शव कुछ दिन में ही गल जाएगा।

Related Articles

close