गर्लफ़्रैंड ने शादी से किया इंकार तो BF ने रस्सी से बांधकर किया रेप… दोनो गालो पर लोहे की गर्म रॉड से लिखा अपना नाम

Viral news । ये प्यार है या अपराध! क्योंकि कहते हैं प्यार पाने के लिए एक दूसरे को बिना हानि पहुंचाए हर कोशिश की जाती है। परंतु प्रेमी अपनी प्रेमिका की जान लेने वाली घटना ले अंजाम दे तो ये सच्चा प्यार नहीं हो सकता , न ही कोई समाज और कानून इसकी इजाजत देता है।

लखीमपुर-खीरी से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका के शादी से इंकार करने पर प्रेमी ने खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला।सिरफिरे प्रेमी ने हाथ पैर बांधकर रेप किया और इसके बाद गुस्से में प्रेमिका के गाल पर लोहे की गर्म रॉड से जबरन अपना नाम AMAN लिख दिया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

धौरहरा कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी को एक युवक ने बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। बाद में गर्म सलाई से किशोरी के चेहरे पर अपना नाम लिख दिया। पुलिस ने मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले को दबाने का प्रयास किया। कोर्ट में किशोरी के बयान दर्ज होने के बाद मुकदमे में पाक्सो एक्ट के साथ दुष्कर्म की धारा बढ़ाई गई है।

क्या है मामला

धौरहरा थाना क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले अमन नाम के लड़के का अपने ही गांव की एक लड़की से पिछले कई सालों से प्रेम संबंध चल रहा था। लेकिन अभी हाल में जब अमन ने अपनी प्रेमिका से शादी करने की इच्छा जताई तो युवती ने मना कर दिया. इससे अमन भड़क उठा. गुस्से में उसने लोहे की गर्म रॉड से युवती के दोनों गालों पर अपना नाम (AMAN) लिख दिया।पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी युवक अमन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।फिलहाल आरोपी की तलाश की जा रही है। मगर वह अभी फरार है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़िता की मां ने बताया

पुलिस को दी तहरीर में किशोरी की मां ने बताया कि 19 अप्रैल को दिन में करीब 11.30 बजे उसकी पुत्री पड़ोस की दुकान से सामान लेने के लिए गई थी। जब वह सामान लेकर लौट रही थी, तभी आरोपी अमन उसे जबरन अपने घर ले गया। उसने तीन दिनों तक बेटी को बंधक बनाकर रखा। उसके साथ दुष्कर्म किया और गर्म सलाई से उसके चेहरे पर अपना नाम लिख दिया। पुलिस ने मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले को दबाने का प्रयास किया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close