युवती ने शारीरिक संबंध बनाने से किया इंकार तो जबरन किया दुष्कर्म फिर कर दी हत्या, आरोपी गिरफ्तार

गढ़वा। जिले के डंडई थाना पुलिस ने एक महिला के साथ जबरन दुष्कर्म के बाद हत्या करने का मामला प्रकाश सामने आया है. नाबालिक आरोपी महिला द्वारा शारीरिक संबंध बनाए जाने से इनकार करने पर घटना को अंजाम दिया. पुलिस के अनुसार बीते बुधवार को सूचना मिली कि डंडई थाना क्षेत्र ग्राम रारो टोला बागे झरिया में किसी लड़की का शव पड़ा हुआ हैं. प्रथम दृष्टया यह प्रतीत होता है कि किसी ने बलात्कार कर महिला की हत्या कर दी हैं.

पुलिस से शव को कब्जे में लेकर शुरू की जांच

सूचना पर पुलिस की टीम ग्राम रारो टोला बागे झरिया स्थित घटनास्थल पर पहुंचा तथा बरामद लड़की के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. वही मृतक की पहचान ग्राम रारो बागे झरिया टोला निवासी विश्वनाथ भुईया की पुत्री बिन्दी देवी उर्फ बिन्दिया कुमारी के रूप में की गई. प्रारंभिक जांच के क्रम में परिजनों ने आरोपी द्वारा बिन्दी देवी उर्फ बिंदिया कुमारी का बलात्कार कर गला दबाकर हत्या कर देने आशंका जतायी गयी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आरोपी गिरफ्तार

मृतका के पिता के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया. वही गढ़वा एसपी के निर्देश पर गढ़वा एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया. एसआईटी की टीम त्वरित कार्रवाई करते हुये नाबालिग आरोपी को गिरफ्तार कर सम्प्रेक्षण गृह भेज दिया. प्रारंभिक अनुसंधान के कम में यह बात प्रकाश में आयी हैं कि विधि विरुद्ध किशोर ने शारिरीक संबंध बनाने की बात कहने पर मृतिका बिन्दी देवी के द्वारा मना करने पर जबरन बलात्कार कर गला दबाकर हत्या कर दी गयी हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close