पति ने मायके जाने से मना किया तो पत्‍नी ने जहर खाकर दी जान, 

साहिबगंज।बोरियो थाना क्षेत्र की तेलाे पंचायत के बड़ा बयासी गांव के तरुण कुमार साह की पत्नी 24 वर्षीय मीरा देवी की मौत शुक्रवार की देर रात सदर अस्पताल में हो गई। जहरीला पदार्थ खाने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई, तब ससुराल वाले उसे लेकर बोरियो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे रेफर कर दिया गया।

स्वजन उसे लेकर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां देर रात उसकी मौत हो गई। मौत के बाद मीरा देवी के मायके वालों ने अस्पताल में ही उसके पति की जमकर पिटाई कर दी। मीरा देवी के मायके बरहेट के गोपलाडीह के लाेगों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। इस संबंध में जिरवाबाड़ी ओपी को आवेदन भी दिया। इसके बाद पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शनिवार की सुबह सदर अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम कराया गया। मीरा देवी की दो बेटियां है। एक की उम्र चार साल, तो दूसरे की उम्र मात्र ढाई साल है। तरुण कुमार साह ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार की सुबह से पत्नी मायके जाने की जिद कर रही थी। उसने शनिवार को जाने की बात कही।

इतना कहकर वह घर से बाहर चला गया। घर आने पर पत्नी बेहोश मिली। उसने बात करने की कोशिश की तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद वह उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा। इसी बीच उसके मायके के लोगों को भी सूचना दे दी। रात में ही सभी लोग सदर अस्पताल पहुंच गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close