CBSE रिजल्ट कब होगा जारी ?…. 10वीं-12वीं रिजल्ट पर ये है नया अपडेट…जानिये किस तरह देख सकेंगे आप रिजल्ट

रांची। CBSE की 10वीं-12वीं रिजल्ट का इंतजार लाखों परीक्षार्थी कर रहे हैं। CBSE टर्म-2 के रिजल्ट को लेकर अभी कोई आफिशियल जानकारी तो नहीं आयी है, लेकिन माना जा रहा है कि इसी सप्ताह रिजल्ट को लेकर कोई अपडेट CBSE दे सकता है। इससे पहले ये उम्मीद जतायी गयी थी कि सीबीएसई का आज ही परिणाम जारी कर सकता है, लेकिन बोर्ड की तरफ से इस पर कोई डिटेल नहीं दी है, लिहाजा ये माना जा रहा है कि आज रिजल्ट जारी नहीं होगा।

CBSE Result 2022: इन वेबसाइट्स पर जारी होगा सीबीएसई रिजल्ट

cbse.gov.in
cbseresults.nic.in
results.nic.in

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से 10वीं-12वीं की टर्म-2 बोर्ड एग्जाम रिजल्ट के साथ ही फाइनल रिजल्ट की भी जल्द घोषणा कर दी जायेगी। सीबीएसई के अधिकारी ने बताया कि इसी महीने की आखिरी सप्ताह में रिजल्ट जारी हो सकता है। इधर परीक्षार्थी 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को लेकर अधिकारिक जानकारी का इंतजार कर रह हैं।

डिजिलॉकर से चेक करने के लिए सिक्योरिटी पिन दर्ज करना होगा

सीबीएसई मार्कशीट, सर्टिफिकेट आदि डिजिलॉकर से डाउनलोड करने के लिए इस बार छात्रों के डिजिलॉकर अकाउंट के लिए सिक्योरिटी पिन दिया जाएगा। अपने पिन नंबर के लिए छात्रों को अपने स्कूल से संपर्क करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीबीएसई टर्म 2 परिणाम डाउनलोड करने के लिए मोबाइल ऐप

DigiLocker app
UMANG App

CBSE 10th, 12th Results 2022: छात्रों को मिलेगी कंबाइंड मार्कशीट

सीबीएसई ने 26 अप्रैल से 24 मई, 2022 तक कक्षा 10 और 12 के लिए टर्म 2 की परीक्षा आयोजित की थी। बता दें कि सीबीएसई टर्म 1 और टर्म 2 के परिणामों के लिए, छात्रों को सिंगल कंबाइंड मार्कशीट मिलेगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close