“पकड़ा क्यों, उसे गोली मार देता”…रेप आरोपी के पिता ने रोते हुए कहा, सोचा नहीं था, मेरा बेटा ऐसा करेगा…क्या मुंह दिखाऊंगा

उज्जैन। अगर मेरे बेटे ने अपराध किया है तो उसे मौत की सजा मिलनी चाहिए। पुलिस ने उसे क्यों पकड़ा, उसे गोली मार देनी चाहिए थी।’….ये बोल उस आरोपी के पिता की है, जिसने हैवानियत कि इंतहा करते हुए 12 साल की मासूम के साथ रेप किया। आरोपी का नाम भरत सोनी है, जो ऑटो ड्राइवर है। शुक्रवार को कोर्ट ने उसे 7 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। हालांकि, आरोपी के घायल होने के चलते उसे डॉक्टर ने इंदौर रेफर किया है।

आरोप है कि आरोपी भरत सोनी ने गुरुवार को घटनास्थल से भागने की कोशिश की थी। भागते वक्त गिरने से वो जख्मी हो गया था। इस घटना के बाद देश भर में गुस्सा देखने को मिल रहा है। इधर आरोपी के परिजनों ने भी इस गुनाह के दोषी को कड़ी सजा देने की मांग की है। आरोपी भरत सोनी के पिता राजू सोनी का कहना हैं कि ‘क्या मुंह दिखाऊ मैं लोगों को? कौन पूछेगा ? मैंने ऐसा सोचा नहीं था कि मेरा बच्चा ऐसा निकल जाएगा।’

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक आरोपी ने जीवन खेड़ी में बच्ची के साथ रेप किया और उसे वहीं छोड़कर भाग गया। इस दौरान राकेश नाम का शख्स अपना ऑटो लेकर पहुंच गया। लड़की के लिफ्ट मांगने पर उसने उसे ऑटो में बैठा लिया। इसी दौरान बच्ची के खून के धब्बे राकेश के ऑटो में लग गए। राकेश ने कुछ दूर ले जाकर लड़की को हाटकेश्वर कॉलोनी के बाहर छोड़ दिया। यहीं से लड़की तिरुपति ड्रीम्स होते हुए दांडी आश्रम तक पहुंच गयी और इसके बाद ही पुलिस को इस घटना की जानकारी मिली।

इधर आरोपी के पिता ने मीडिया से बातचीत में कहा कि ‘बच्ची के साथ बहुत ही गलत हुआ। जो भी दोषी हो उसे सजा मिलनी ही चाहिए। ऐसे अपराधियों को मौत की सजा नहीं तो और क्या सजा देंगे? अगर मेरे बेटे ने अपराध किया है तो उसे मौत की सजा मिलनी चाहिए। पुलिस ने उसे क्यों पकड़ा, उसे गोली मार देनी चाहिए थी।’

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close