झारखंड : झरिया में भारत बंद का व्यापक असर…कोयला उत्पादन और परिवहन ठप, आर्थिक नुकसान की आशंका

Jharkhand: Bharat Bandh has a huge impact in Jharia... Coal production and transportation halted, economic loss expected

Jharia: देशभर में 9 जुलाई को बुलाए गए भारत बंद का व्यापक असर झारखंड की कोयला नगरी झरिया में भी देखने को मिला। राष्ट्रव्यापी बंद के तहत सुबह से ही दुकानें बंद, सड़कों पर सन्नाटा और कोल परियोजनाओं में कामकाज पूरी तरह ठप नजर आया। कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) की झरिया क्षेत्रीय इकाइयों में कोयला उत्पादन, डिस्पैच और ट्रांसपोर्टिंग पर पूरी तरह विराम लग गया, जिससे कंपनी को करोड़ों रुपए के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

ट्रेड यूनियनों का जोरदार प्रदर्शन
बंद को सफल बनाने के लिए ट्रेड यूनियनों के कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्रों में सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करते नजर आए। सार्वजनिक सेवाएं, परिवहन और बैंकिंग कार्यों पर भी असर देखा गया। बंद का मकसद श्रम कानूनों में बदलाव, निजीकरण और कर्मचारियों के अधिकारों में कटौती के खिलाफ सरकार को चेतावनी देना है। प्रदर्शनकारी ट्रेड यूनियन नेताओं ने कहा कि यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार जनविरोधी नीतियों को वापस नहीं लेती।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थिति पर प्रशासन की नजर
स्थानीय प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है और सुरक्षा के मद्देनजर संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close