शिक्षक बनते ही बेवफा बनी बीबी : लव मैरिज के बाद मजदूरी कर पत्नी को बढ़ाया, टीचर बनते ही दो बच्चों को छोड़ हेडमास्टर संग हुई फरार

वैशाली। लव मैरिज कर13 साल तक उसका ख्याल रखा… पढ़ा-लिखाकर शिक्षिका बनाया, लेकिन नौकरी लगते ही, हेडमास्टर के साथ मास्टरनी फरार हो गयी। एसडीएम ज्योति मोर्या का किस्सा जब से सामने आया है, एक के बाद एक कई मामले ज्योति मोर्या से मिलते जुलते सामने आ रहे हैं। नया मामला बिहार के वैशाली का है, जहां एक शिक्षिका अपने हेडमास्टर के साथ फरार हो गयी है। अप पति ने पत्नी को ढूंढकर लाने की गुहार लगायी है।

मामला जंदाहा थाना क्षेत्र का है। महिपुरा गांव निवासी चंदन कुमार ने जंदाहा थाना में 7 जुलाई को FIR दर्ज कराई। उसकी पत्नी सरकारी टीचर सरिता कुमारी है। FIR में चंदन ने समस्तीपुर जिले के पटोरी प्रखंड के प्राथमिक विद्यालय के प्रिंसिपल और हलई ओपी के मरीचा निवासी राहुल कुमार को आरोपित बनाया है। महिला ने पति के साथ अपने दो बच्चों को भी छोड़ दिया है। पति का आरोप है पत्नी का प्रेमी अब उसे धमका रहा है। कह रहा सरिता को भूल जाओ नहीं तो पूरा परिवार खत्म कर देंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पति ने बताया कि उसने सरिता कुमारी से 13 पहले 2010 से लव मैरिज की थी। शादी के समय सरिता 10वीं पास की थी। शादी के बाद चंदन ने उसकी आगे की पढ़ाई कराई। इस बीच दोनों को एक 12 वर्षीय बेटी और 7 वर्षीय बेटा भी है। चंदन ने बताया कि 2017 में उसकी पत्नी ने TET की परीक्षा पास की थी। ट्यूशन पढ़ाकर पत्नी सरिता को पढ़ाया, 2022 के फरवरी महीने में सरिता की नौकरी प्राथमिक विद्यालय जोरपुरा में शिक्षिका के पद पर हो गयी।

यही उसकी पहली पोस्टिंग थी। इसी दौरान स्कूल के प्रिंसिपल राहुल से उसका अफेयर शुरू हो गया। राहुल ने उसे बहला-फुसलाकर परिवार से अलग करवा दिया। अपने गृह क्षेत्र में किराये के मकान दिलवाया, जहां वह रहती थी। उन्होंने कहा कि पत्नी की खोज करते हुए वहां तक पहुंचे तो यहां से दूसरे जगह मकान शिफ्ट करवा दिया। उन्होंने चंदन पर आरोप लगाते हुए कहा कि पांच लाख रुपए के सोना-चांदी के जेवरात, कीमती मोबाइल, 85 हजार नकद, एलआइसी के कागजात एवं वेतन आदि वह अपने कब्जे में कर लिया। इतना ही नहीं, राहुल ने सरिता के फर्जी हस्ताक्षर से उसकी सैलरी भी लेने लगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close