प्रेमी के लिए पत्नी ने खाया जहर: पति से मांगा तलाक, दो साल से मौसेरे भाई के साथ चल रहा था अफेयर

मुंगेर: एक पत्नी अपने पति को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। पिछले दो साल से महिला का अपने मौसेरे भाई से ही अफेयर चल रहा था। पत्नी का कहना है कि वह अपने प्रेमी के साथ ही रहना चाहती है और अपने पति से तलाक चाहती है।फरार होने के एक सप्ताह बाद वह वापस अपने घर आई, ये सोचकर कि तलाक के बाद उसका प्रेमी उसे लेने आएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। फिर उसने जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश की। अभी वह गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। डॉक्टर ने इसे पॉइजनिंग का केस बताया है।

वहीं, काजल के पति अभिषेक का कहना है कि वह जहां जाना चाहती है जाए, लेकिन वह उसे तलाक नहीं देगा। काजल की जिंदगी बचाने के लिए अभिषेक अभी भी सदर अस्पताल में बैठा है। घटना वासुदेव क्षेत्र के लाल दरवाजा मंगल बाजार की है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये है पूरा मामला

काजल और अभिषेक की शादी 2017 में हुई थी। अभिषेक सुरत में काम करता है। उनके दो बच्चे भी हैं। अभिषेक ने बताया कि काजल के अफेयर की जानकारी मिली तो उसने अपनी पत्नी पर नजर रखना शुरू कर दिया। अभिषेक 2 अगस्त को मुंगेर वापस आया तो काजल घर पर नहीं थी। अपने पति के आने की सूचना मिलने पर वह अपने प्रेमी मौसेरे भाई राजू के साथ भाग गई।

जानकारी के मुताबिक, राजू के परिजनों ने राजू से कहा था कि काजल को अभी छोड़ दो। जब वह अपने पति से तलाक लेकर आएगी, तब उसे अपने साथ रखना। तब राजू ने उसे वापस ले जाने की बात कहकर उसे बरौनी स्टेशन पर छोड़कर चला गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अभिषेक के मुताबिक, 9 अगस्त यानी आज सुबह काजल ने अपनी पति को फोन पर कहा कि मै बरौनी स्टेशन पर हूं.. मुझे ले चलो। दरअसल, वह अपने पति से तलाक लेने आई थी। पति ने बताया कि उसने अपने ससुर और साले को फोन कर बताया तो वे लोग उसे लेकर मुंगेर चले गए।

मुंगेर आने के बाद काजल अपने अपने प्रेमी का इंतजार कर रही थी। जब राजू नहीं आया तब उसने चूहा मारने वाली दवाई खा ली। इसके बाद अभिषेक ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close