बीबी की नाक ही काट दी : बेटी को पीट रहा था, पत्नी ने रोका तो काट दी नाक, महिला बोली- दूसरी महिला से है चक्कर, गिरफ्तार

लखीमपुर खीरी। अफेयर के चक्कर में पति ने अपनी बीबी की नाक ही काट दी। मामला यूपी के लखीमपुर खीरी का है। महिला को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पत्नी का इलाज चल रहा है। इधर पति पर केस दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति का नाम विक्रम है। पुलिस के मुताबिक मितौली थाना क्षेत्र के बांसताली गांव में पति ने अपनी पत्नी पर हमला कर दिया और उसका नाक काट दी। मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक बांसताली गांव के रहने वाले विक्रम की शादी मोहम्मदाबाद गांव की निवासी सीमा देवी के साथ हुई थी जिससे उसके दो बच्चे भी हैं। विक्रम की पत्नी सीमा देवी ने आरोप लगाया कि उसका पति विक्रम गांव की एक दूसरी महिला से प्रेम करता है जिस वजह से आए दिन घर में लड़ाई होती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

विक्रम ने पहले खाना बनाने को कहा, जो उसने बनाकर दिया. इसके बाद उसका पति अपनी बेटी के साथ मारपीट करने लगा जिसका उसने (पत्नी ने) विरोध किया। बेटी को पीटने का विरोध करने पर आरोपी पति ने पत्नी सीमा की नाक काट दी। महिला ने कहा कि वो उसी हालत में थाने पहुंची और पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी।पुलिस ने पीड़ित पत्नी सीमा देवी की तहरीर पर आरोपी पति विक्रम के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। इसके बाद पुलिस ने सीमा देवी को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया जहां उसका इलाज चल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close