सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट में कर सकेंगे डोनेशन : इनकम टैक्स विभाग ने दिया 12A और 80G का प्रमाण पत्र

जमशेदपुर: सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट को भारत सरकार के इनकम टैक्स विभाग द्वारा 12A और 80G प्रमाण पत्र दिया गया । संस्था की अध्यक्ष पल्लवी दीप ने यह जानकारी देते हुए कहा कि अब कोई भी व्यक्ति जो संस्था को डोनेशन देना चाहता है उसे इनकम टैक्स में राहत मिलेगी।
सामर्थ्य के ट्रस्टियों और सदस्यों के साथ बैठक करते हुए पल्लवी दीप ने संस्था के विस्तार करने पर जोर देते हुए कहा कि वृहद पैमाने पर सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।
संस्था अब तक स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण, भिन्न मुद्दों पर जागरूकता अभियान, धार्मिक, सांस्कृतिक, शिक्षा, खेलकूद, महिला सशक्तिकरण इत्यादि विभिन्न क्षेत्रों में काम कर चुकी है लेकिन अब आगे दो-तीन क्षेत्र में ही काम करने का योजना बनाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close