हेमंत सोरेन सड़क के रास्ते पहुंचेंगे रांची ? महागठबंधन की बडी़ बैठक आज, सीएम हेमंत भी रहेंगे मौजूद, बैठक में हो सकता है बड़ा फैसला

रांची। अब ये तय हो गया है कि हेमंत सोरेन ED के चक्रव्यूह में बुरी तरह से घिर गयेहैं। ये संभव है कि कभी भी उनकी गिरफ्तारी भी हो सकती है। लिहाजा आज और कल दो दिनों का वक्त काफी अहम होने वाला है। आज रांची में हेमंत सोरेन की मौजूदगी दिख सकती है। इधर पार्टी से लेकर प्रशासन तक में खलबली है। दिल्ली से खबर है कि हेमंत सोरेन के आवास से काफी महत्वपूर्ण दस्तावेज ईडी जब्त कर ले गयी है।

रात करीब 9 बजे ईडी की टीम दिल्ली आवास से निकली। कई फाइलों को वो साथ लेकर गयी है। हालांकि वो फाइल कौन कौन सी है, इसका ब्योरा नहीं मिला है। झारखंड में राजनीतिक खलबली के बीच आज महागठबंधन की बैठक होगी। झारखंड के विधायकों को जानकारी दी गयी है कि हेमंत सोरेन आज रांची में सभी बातचीत करेंगे। आज दो से तीन बजे के बीच बैठक हो सकती है। सभी विधायकों को रांची में रहने का निर्देश दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हेमंत सोरेन सड़क मार्ग से रांची पहुंचने की जानकारी मिल रही है। देर रात ही सीएम रांची पहुंचे हैं, ऐसी खबर है। इधर ED की कार्रवाई के विरोध में आज JMM कार्यकर्ता भी लामबंद हैं। कार्यकर्ताओं का हुजूम आज भी राजधानी में ही डटा है। कल के पूछताछ के मद्देनजर प्रदेश भर से कार्यकर्ता रांची पहुंचने लगे हैं। इधर सोमवार को भी रांची के मोरहाबादी इलाके से सीएम हाउस होते हुए राजभवन के लिए निकले। इस दौरान ED और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सोमवार को कहा था कि अगर मुख्यमंत्री आज जवाब नहीं दे रहे हैं तो उन्हें कल जवाब देना होगा। एक सच्चे नागरिक के रूप में हमें आज्ञा माननी चाहिए। कानून व्यवस्था की स्थिति बहुत संतोषजनक नहीं है। मैं ये बात कई बार व्यक्त कर चुका हूं। कार्रवाई तो करनी ही पड़ेगी। आज का दिन काफी महत्वपूर्ण हो सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close