झारखंड : महिला थाना में सनसनी…संरक्षण में रखी महिला अचानक लापता…रेलवे स्टेशन तक चला हाई अलर्ट सर्च ऑपरेशन

Jharkhand: Sensation at Women's Police Station—Woman Held in Protective Custody Suddenly Goes Missing; High-Alert Search Operation Launched, Extending to Railway Station

जामताड़ा के महिला थाना परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब पुलिस संरक्षण में रखी गई एक महिला अचानक लापता हो गई। घटना सामने आते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया और तुरंत व्यापक तलाश अभियान शुरू कर दिया गया।

भटकती हालत में मिली थी महिला, पुलिस ने संरक्षण में रखा था

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार रायगढ़ निवासी उषा यादव कुछ दिनों से भटकते हुए करमाटांड़ क्षेत्र पहुंच गई थीं। स्थानीय लोगों की सूचना पर महिला पुलिस ने उन्हें सुरक्षित संरक्षण में लेकर महिला थाना लाया था। पुलिस ने पूछताछ कर परिजनों की जानकारी जुटाई और परिवार को सूचना भी दे दी थी।रायगढ़ निवासी महिला के परिजनों के पहुंचने का इंतजार किया जा रहा था, तभी यह घटना सामने आ गई।

सुबह थाना परिसर से अचानक गायब, पुलिस में मचा हड़कंप

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

शुक्रवार सुबह ड्यूटी पर पहुंची पुलिसकर्मियों ने देखा कि महिला थाना परिसर में मौजूद नहीं है। काफी खोजबीन के बाद भी कोई पता नहीं चलने पर तत्काल थाना प्रभारी को सूचना दी गई। इसके बाद पूरे विभाग में हलचल मच गई।

रेलवे स्टेशन और शहर में सघन तलाशी अभियान शुरू

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय पुलिस की टीमों ने मिलकर रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और शहर के विभिन्न हिस्सों में तलाशी अभियान शुरू किया। कई पुलिस टीमें लगातार क्षेत्र में महिला की तलाश में जुटी रहीं।

महिला थाना प्रभारी सीमा कुमारी पुलिस बल के साथ आसनसोल की दिशा में भी रवाना हुईं।

आसनसोल जाने की आशंका से बढ़ी तलाश की रफ्तार

पुलिस सूत्रों के अनुसार महिला ने पहले आसनसोल जाने के रास्ते और साधनों के बारे में जानकारी ली थी। इसी आधार पर आशंका जताई जा रही है कि वह उसी दिशा में निकल गई हो सकती हैं, जिसके बाद उस मार्ग पर भी सर्च तेज कर दिया गया है।

अब तक कोई सुराग नहीं, जांच और तलाश जारी

समाचार लिखे जाने तक महिला का कोई पता नहीं चल पाया था। पुलिस लगातार संभावित स्थानों पर तलाश कर रही है और अन्य एजेंसियों को भी अलर्ट कर दिया गया है। अधिकारियों का कहना है कि महिला को सुरक्षित ढूंढने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Related Articles

close