मैथन डैम में कुदकर महिला ने की आत्महत्या कि कोशिश, CISF जवान ने बचाई जान

धनबाद । झारखंड बंगाल सीमा से सटे मैथन डैम में कुदकर एक युवती ने आत्महत्या की कोशिश की। मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मी की तत्परता से महिला को बचाया,और अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।जानकारी के अनुसार डैम के काली वोट घाट के पास बुधवार की सुबह आत्महत्या करने के लिए एक महिला डैम में कूद गयी. महिला को डैम में कूदते देख ड्यूटी में तैनात सीआइएसएफ जवान पवन पांडेय ने शोर मचाया.

उन्होंने नाविकों के साथ डैम में उतर कर महिला को बचाया. फिलहाल महिला का इलाज डीवीसी बीपी नियागी अस्पताल में चल रहा है. इस संबंध श्री पांडेय ने बताया कि वह सुबह डैम में तैनात था. इसी बीच एक महिला पहुंची और काली वोट घाट के पास डैम में कूद गयी. नाविकों के सहयोग से उसे पानी से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है. महिला मैथन छह नंबर की रहने वाली है. घरेलू कलह के कारण वह आत्महत्या करने डैम में कूद गयी थी. लोगों ने घटना की जानकारी उसके परिजनों को दे दी है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close