तंदूर में डालने से पहले हर रोटी पर थूकता दिखा कारीगर…वायरल वीडियो के बाद मचा बवाल… दर्ज हुआ केस….

रोटी पर थूक लगाकर सेंकता दिखा मुस्लिम युवक, मुंबई में दर्ज हुआ केस

मुंबई। देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को अंदर तक झकझोर दिया है। गोरेगांव इलाके के एक होटल में रोटी बनाने वाले कारीगर की कथित घिनौनी हरकत कैमरे में कैद हो गई। आरोप है कि युवक तंदूर में रोटी लगाने से पहले उस पर बार-बार थूक रहा था। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही इलाके में हड़कंप मच गया और लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।

मामला गोरेगांव के संतोष नगर स्थित फिश कोलीवाड़ा होटल का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में रोटी बनाने वाला कारीगर बेहद आपत्तिजनक तरीके से रोटियों पर थूक लगाता दिखाई दे रहा है। यह दृश्य सामने आते ही खाने की साफ-सफाई और होटल की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक 23 मई 2026 की रात शिकायतकर्ता दीपक दत्ताराम पवार खाना खाने के लिए बाहर निकले थे। पहले वह एक दूसरे होटल में गए, लेकिन वहां ज्यादा भीड़ होने की वजह से पास के फिश कोलीवाड़ा होटल पहुंच गए। इसी दौरान उनकी नजर रोटी बना रहे कारीगर पर पड़ी।

दीपक के अनुसार, शुरुआत में उन्हें अपनी आंखों पर यकीन नहीं हुआ। लेकिन जब कारीगर ने बार-बार वही हरकत दोहराई तो उन्होंने तुरंत मोबाइल निकालकर वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। वीडियो देखने के बाद आसपास मौजूद लोग भी भड़क उठे और मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी कारीगर कौशार शेख को हिरासत में ले लिया। जांच के दौरान होटल मालिक फैयाज शेख की भूमिका भी सामने आने पर दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। साथ ही खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन को लेकर भी कार्रवाई की तैयारी है। इधर घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है और होटल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और होटल के अन्य कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।

Related Articles

close