10 वर्षों से अनुबंध पर कार्य करने वाले कर्मी होंगे नियमित

रांची : उर्जा विकास निगम और उसकी अनुषंगी कंपनियां झारखंड बिजली वितरण निगम, झारखंड उर्जा संरचण निगम और उर्जा उत्पाद निगम में 10 साल से कार्यरत अनुबंध और डेली वेजेज में कार्यरत बिजली कर्मी नियमित किए जाएंगे. इसको लेकर जेबीवीएनएल महाप्रबंधक मानव संसाधन समीर मुंडू ने सभी महाप्रबंधक को पत्र भेजा है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कट ऑफ डेट 22 जून 2019 तय

नियमित किए जाने वाले कर्मियों के लिए कट ऑफ डेट तय कर दिया गया है. वैसे कर्मी जिसकी नियुक्ति तिथि 22.06.2019 है और जिनकी सेवा दस वर्ष या उससे अधिक हो चुकी है, वे ये इसके दायरे में आएंगे. ऐसे कर्मियों की सूची पूरे ब्योरे के साथ बनाकर निगम मुख्यालय भेजने का निर्देश दिया गया है. जीएम को निर्देशित किया गया है कि ऐसे कर्मियों से लिए जाने वाले आवेदन में डेली वेजेज (मानव दिवस) के रूप में कार्य अवधि के भुगतान की संपुष्टि, मानव दिवस पर रखे जाने का आदेश एवं लगातार दस वर्ष की गयी सेवा सृजित पद आदि की सूचना अनुशंसा सहित आवेदन ब्रॉडशीट के कॉलम में भरना है.

2 हजार से अधिक कर्मियों को होगा फायदा

उर्जा विकास निगम और उसकी अनुषंगी कंपनियों में कार्यरत करीब 2 हजार से अधिक कर्मियों को इसका सीधा फायदा होगा. जानकारी के अनुसार, करीब 75 अनुबंध पर कार्यरत तकनीकी कर्मी हैं. वहीं 100 के करीब कंप्यूटर ऑपरेटर और ड्राइवर हैं. जबकि डेली वेजेज के रूप में कार्यरत कर्मियों की संख्या 2 हजार है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close