योग दिवस पर सच्चिदानंद मंडल के नाम दर्ज होगा वर्ल्ड रिकार्ड….”उत्तानपादासन” कर रचेंगे कीर्तिमान….DM भी बनेंगे गवाह

रजौन(बांका)। सच्चिदानंद मंडल का नाम 21 जून को गिनीज बुक आफ वर्ल्ड रिकार्ड में दर्ज हो जायेगा। योग आसन “उत्तानपादासन” को सर्वाधिक वक्त तक कर सच्चिदानंद मंडल अपने नाम को विश्व कीर्तिमान के साथ अंकित करायेंगे। 21 जून को योग दिवस पर बांका जिले के रजौन में योग स्पर्धा का आयोजन किया जा रहा है। इस स्पर्धा में खुद बांका जिला के डीएम मौजूद रहेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सच्चिदानंद मंडल योग के अनूठे कला का प्रदर्शन करेंगे, इस दौरान वो “उत्तानपदासन” को सर्वाधिक वक्त तक कर अपने नाम नया रिकार्ड दर्ज करेंगे।

सेना से बतौर सुबेदार रिटायर हुए सच्चिदानंद मंडल बांका जिला के रजौन प्रखंड स्थित कठौन गांव के रहने वाले हैं। सेना से रिटायर होने के बाद वो झारखंड के तातनगर स्थित कल्याण गुरुकुल में बतौर प्रधानाचार्य अपनी सेवा दे रहे हैं। वो योग के प्रचारक भी हैं और युवाओं को हमेशा योग करने के लिए प्रेरित भी करते हैं। 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर सच्चिदानंद मंडल योगासन के अपने अनूठे कला की बदौलत अपना नाम गिनीज बुक में दर्ज करायेंगे। रजौन के कठौन गांव के रहने वाले दिवंगत हरिकिशोर मंडल के बेटे सच्चिदानंद मंडल योग दिवस पर अपने योगलकला की प्रदर्शनी रजौन में करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

रजौन के सामुदायिक भवन में सुबह 10 बजे से योग स्पर्धा का आयोजित किया जायेगा। आपको बता दें कि सच्चिदानंद मंडल ने उत्तानपदासन को 10 मिनट 43 सेकंड तक इंडियन बुक आफ रिकार्ड में पहले ही अपना नाम दर्ज कराया है। अब जल्द ही उनका नाम गिनीज बुक में भी दर्ज हो जायेगा।

बिहार राज्य में बांका जिले के रजौन प्रखंड अंतर्गत भवानीपुर कठौन पंचायत के कठौन गांव से स्वर्गीय श्री हरि किशोर मंडल के पुत्र आर्मी रिटायर्ड सच्चिदानंद मंडल ने इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड में उत्तपदासन
योग 10 मिनट 43 सेकंड तक कर के रिकॉर्ड कायम जो इस वीडियो में 4 मिनट 13 सेकंड पर दिखाया गया है

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close