कुछ भी!!!! शख्स ने बना डाली जलेबी की सब्जी, वीडियो देखकर बाल नोचने लगेंगे आप

कुछ भी!!!! शख्स ने बना डाली जलेबी की सब्जी, वीडियो देखकर बाल नोचने लगेंगे आप

पिछले कुछ सालो में पूरी दुनिया में फूड व्लॉगिंग ने लंबे चौड़े पैर पसारे हैं. अब ये पैर इतने फैल चुके हैं कि लोगों के फूड इमोशन्स के साथ भी खेलने लगे हैं. जी हां, रोज रोज अपने फेवरेट फूड के साथ होती ज्यादती को देख फूड लवर खून के आंसू रोने पर मजबूर हैं.कुछ भी

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने उन्हें खून के आंसू रोने का एक और मौका दे दिया है. जहां लोग आलू की सब्जी बनाते हैं, बैंगन की, गोभी की, मीट और चिकन की सब्जी बनाते हैं वहां अहमदाबाद का एक स्ट्रीट वेंडर जलेबी की सब्जी बनाकर उसे बेचता दिखाई दे रहा है. जी हां, जलेबी की सब्जी बनते देख यूजर्स ने अपना सिर दीवार पर दे मारा है. पूरे यकीन से हम ये कह सकते हैं कि वीडियो देखने के बाद आपकी भी हालत कुछ ऐसी ही होने वाली है.कुछ भी

https://www.instagram.com/foodie_bhuro/?utm_source=ig_embed&ig_rid=cfedfb78-9b3b-4efc-a500-6d89b4a4a648

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वेंडर ने जलेबी की बना डाली सब्जी

वायरल हो रहे वीडियो में अहमदाबाद का एक स्ट्रीट वेंडर जलेबी के साथ ज्यादती और नाइंसाफी करता दिख रहा है. जी हां, चाशनी में पड़ने वाली जलेबी को जबरन धक्के मारकर लहसुन प्याज की ग्रेवी में धकेला जा रहा है. सबसे पहले शख्स एक पैन में तेल गर्म करके उसमें जीरे का तड़का लगाता है, इसके बाद तमाम तरह का ग्रेवी मटीरियल जैसे लहसुन, प्याज अदरक वगैरह डालकर उसे पकाता है. इसके बाद हल्दी नमक मिर्च जैसे मसालों से उसे सराबोर करके उसमें जलेबी डाल देता है और बस वहीं से लगने लगता है कि अब तो कयामत नजदीक है.कुछ भीकुछ भी!!!! शख्स ने बना डाली जलेबी की सब्जी, वीडियो देखकर बाल नोचने लगेंगे आप

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close