अब नहीं मिलेगा मौका : X यूज़र्स के अकाउंट 2 हफ्तों में होंगे बंद…तुरंत करें ये जरूरी काम वरना सबकुछ हो जाएगा खत्म

No more opportunities: X users' accounts will be closed in 2 weeks... Do this urgent work immediately or everything will be over.

एलन मस्क के नेतृत्व वाला सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X.com (पूर्व में Twitter) अब पूरी तरह से नए डोमेन पर शिफ्ट होने जा रहा है। कंपनी ने घोषणा की है कि 10 नवंबर से Twitter.com डोमेन स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा, और अब सभी सेवाएं केवल X.com पर उपलब्ध होंगी। यह बदलाव ज़्यादातर यूज़र्स को सीधे प्रभावित नहीं करेगा, लेकिन कुछ अकाउंट्स के लिए यह बेहद अहम है।

किसे उठाने होंगे कदम?

X Safety टीम के मुताबिक, जिन यूज़र्स ने टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) में हार्डवेयर सिक्योरिटी की या पासकी का इस्तेमाल किया है, उन्हें 10 नवंबर से पहले अपनी सिक्योरिटी की को X.com पर फिर से रजिस्टर (Re-enroll) करना होगा। ऐसा न करने पर उनके अकाउंट्स लॉक हो जाएंगे और वे लॉगिन नहीं कर पाएंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कंपनी ने क्या कहा?

X ने साफ किया कि यह कोई सुरक्षा खतरा नहीं है, बल्कि एक टेक्निकल अपडेट है। फिलहाल सभी सिक्योरिटी कीज़ Twitter.com से जुड़ी हैं, इसलिए X.com के साथ उन्हें दोबारा लिंक करना ज़रूरी है।

अकाउंट लॉक से कैसे बचें?

अगर कोई यूज़र समय रहते री-एनरोलमेंट नहीं करता है, तो अकाउंट लॉक हो जाएगा। इसे ठीक करने के लिए तीन विकल्प हैं —

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  1. सिक्योरिटी की दोबारा रजिस्टर करें,

  2. 2FA का नया तरीका अपनाएं, या

    ये खबर भी पढ़ें…
    Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

  3. 2FA को अस्थायी रूप से डिसेबल करें।
    कंपनी यूज़र्स को हमेशा 2FA ऑन रखने की सलाह देती है ताकि अकाउंट सुरक्षा मजबूत बनी रहे।

एलन मस्क और X.com का जुड़ाव

एलन मस्क के लिए X.com कोई नया नाम नहीं है। उन्होंने 1999 में X.com नाम से एक फिनटेक कंपनी शुरू की थी, जो बाद में PayPal बनी। 2017 में मस्क ने X.com डोमेन फिर से खरीदा और इसे अपने लिए “भावनात्मक रूप से खास” बताया।

Related Articles

close