ट्रेन हादसा ब्रेकिंग: कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, चार डिब्बे आए चपेट में; यात्रियों में मची अफरा-तफरी, कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट

Train Accident News। एक ट्रेन हादसे की खबर आ रही है। यात्रियों से भरी ट्रेन में भीषण आग लग गयी। ये घटना कर्मभूमि एक्सप्रेस (ट्रेन संख्या 12408) में शुक्रवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। ये ट्रेन अमृतसर से न्यू जलपाईगुड़ी जा रही थी, इसी दौरान राजपुरा के नजदीक सराय बंजारा क्षेत्र में ट्रेन के चार डिब्बे आग की चपेट में आ गए। घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब तक किसी यात्री के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।

धुएं से यात्रियों में मची दहशत
जानकारी के अनुसार, ट्रेन के इंजन से पांचवें डिब्बे तक धुआं निकलता दिखाई दिया। इसके बाद रेलवे प्रशासन को सूचना दी गई और एहतियातन ट्रेन को रोक दिया गया। डिब्बों में धुआं फैलने के कारण यात्रियों में दहशत फैल गई। कई यात्री अपना सामान लेकर बाहर निकलने लगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

नॉर्दर्न रेलवे के सीपीआरओ हिमांशु शेखर उपाध्याय के मुताबिक, सराय बंजारा स्टेशन के पास रेलवे का सेफ्टी सिस्टम सक्रिय हुआ, जिसके बाद ट्रेन को सुरक्षित तरीके से रोक लिया गया। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी तत्काल मौके पर पहुंचे।

पंखे में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका
जीआरपी के एसएचओ गुरप्रीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, एक डिब्बे में पंखे में शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगी। इसके बाद आग धीरे-धीरे दूसरे डिब्बों तक फैल गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए रेलवे ने तत्काल प्रभावित बोगियों को ट्रेन से अलग कर दिया, ताकि आग अन्य डिब्बों तक न पहुंचे। मौके पर दमकल की गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया।

यात्रियों का सामान जलकर खाक
इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं होने की खबर है, लेकिन आग की चपेट में आए डिब्बों में रखा यात्रियों का सामान जलने से काफी नुकसान हुआ है। त्योहारों के दौरान अपने घरों की ओर जा रहे यात्रियों को इस घटना के कारण परेशानी का सामना करना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

कई ट्रेनों के रूट डायवर्ट
कर्मभूमि एक्सप्रेस में आग लगने की घटना के चलते सानेहवाल (SNL) और अंबाला (UMB) के बीच रेल यातायात प्रभावित हुआ है। रेलवे प्रशासन ने कई ट्रेनों को वैकल्पिक मार्गों से चलाने का निर्णय लिया है।
प्रभावित डाउन ट्रेनें:
• 14680
• 04652
• 18104
• 12920
• 14674
प्रभावित अप ट्रेनें:
• 12325
• 05736
• 14501
इन ट्रेनों को चंडीगढ़, सरहिंद और ललकार कलां के वैकल्पिक मार्गों से संचालित किया जा रहा है।

रेलवे प्रशासन जांच में जुटा
घटना के बाद रेलवे प्रशासन ने आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यात्रियों की सुरक्षा और रेल यातायात को सामान्य करने पर प्राथमिकता से काम किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close