राज्यसभा चुनाव के लिए 15 राज्यों के 57 सीटों पर 10 जून को वोटिंग… सबसे ज्यादा यूपी में सीटें…

नयी दिल्ली। राज्यसभा के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गयी है। 10 जून को 15 राज्यों के लिए 57 राज्यसभा सीटों पर मतदान होंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक 21 जून 2022 से 1 अगस्त 2022 के बीच कई सदस्योंका कार्यकाल पूरा हो रहा है।

इस बाद ये सीटें खाली हो जायेगी। जिन 57 सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो रहा है, उनमें मुख्तार अब्बास नकवील, गोपाल नारायण सिंह, मीसा भारती, शरद यादव (दिवंगत), रेवती रमन, सुखराम सिंह, कपिल सिब्बल, सतीश चंद्र मिश्रा, संजय सेठ, रामविचार नेताम, छाया वर्मा, सुरेंद सिंह नागर, अंबिका सोनी, पी चिदंबरम, प्रफुल्ल पटेल, संजय राउत, पीयूष गोयल, जयराम रमेश, आस्कर फर्नाडिंश (दिवंगत), निर्मला सीतारमण प्रमुख हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिन राज्यों से ये सीटें खाली हुई है, उनमें छत्तीसगड़ से 2, आंध्रप्रदेश से 4, तेलंगाना से 2, मध्यप्रदेश से 3, तमिलनाडू से 6, कर्नाटक से 4, ओडिशा से 3, महाराष्ट्र से 6, पंजाब से 2, राजस्थान से 4, यूपी से 11, उत्तराखंड से 1, बिहार से 5, झारखंड से 2, हरियाणा से दो सीट खाली हो रही है।

राज्यसभा में सदस्योंकी संख्या 250 है। इनमें से 238 के लिए चुनाव होते हैं, जबकि 12 मनोनीत किये जाते हैं। हर साल एक तिहाई सदस्योंका कार्यकाल खत्म होता है। इसके बाद चुनाव रिक्त सीटों पर होता है। राज्यसभा के लिए सदस्यों का कार्यकाल 6 सालों का होता है। राज्यसभा के लिए विधायक ही चुनाव में हिस्सा लेते हैं।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close