10 साल के बेटे ने मां के कार के पीछे कर दी पेसाब, पुलिस ने ले लिया हिरासत में, पढ़िए क्या है मामला

Law and order: 10 साल के बेटे ने मां की कार के पीछे 10 साल के बच्चे ने बाथरूम ना होने की वजह से पेशाब किया तो पुलिस ने उसे हिरासत में लेने का मामला प्रकाश में आया है।अमेरिका के मिसिसिपी में एक दस साल के बच्चे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस बच्चे की गलती सिर्फ इतनी थी कि उसने पार्किंग में खड़ी कार के पीछे पेशाब कर दिया था।

यह कार बच्चे की मां की ही थी। घटना 10 अगस्त की बताई जा रही है, जब बच्चे की मां लाटोन्या ईसन अपने वकील से मिलने गई थी। पुलिस ने महिला को उसके बेटे की हरकत की जानकारी दी। वहीं, महिला का कहना है कि घटना को लेकर पुलिस ने जिस तरह का रवैया अपनाया है, उससे उनका बेटा काफी सहम गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

बच्चा काफी डर गया

जैसे ही पुलिस मौके पर पहुंची और दस वर्ष के बच्चे को कार से बाहर निकाला वह रोने लगा। उसने कहा कि उन्होंने मुझे नीचे उतार लिया। मेरी कुछ समझ में नहीं आ रहा था कि क्या हो रहा है। मैं डर गया और रोने लगा। न्यूयॉर्क पोस्ट के मुताबिक बच्चे को जेल ले जाया गया और बाद में उसे उसकी मां के साथ वापस भेज दिया गया। हालांकि इस दौरान उसे हथकड़ी नहीं लगाई गई थी।

बच्चे की मां ने कहा कि इस घटना उसके बच्चे को मानसिक आघात पहुंचाया है। सेनटोबिया के पुलिस प्रमुख रिचर्ड चांडलर ने राज्य के युवा न्यायालय अधिनियम का हवाला दिया। इसके अनुसार कानून प्रवर्तन सात साल से कम उम्र के बच्चों को रिपोर्ट कर सकते हैं। अगर 10 वर्ष की आयु में यदि वे ऐसा कोई काम करते हैं एक वयस्क के लिए अवैध होगा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

महिला ने बताई घटना

महिला ने एक टीवी स्टेशन से बात करते हुए घटना के बारे में जानकारी दी। बेटे ने बताया कि बहन ने कहा था कि वहां पर बाथरूम नहीं है। महिला ने दावा किया कि उनके पुलिस ने उन्हें जानकारी दी थी कि उनका बेटा वापस कार में बैठ सकता है और वह लोग केवल चेतावनी देंगे।

लेकिन कई अन्य अधिकारी वहां पर पहुंच गए और कहा कि वह 10 साल के बच्चे को जेल ले जाएंगे। महिला ने आगे कहा कि ठीक है कि बच्चे का पार्किंग लॉट में पेशाब करना गलत है। मैंने घटना को एक मां की तरह से हैंडल किया। लेकिन कुछ अन्य अधिकारियों ने उसे जेल भेजने की मंशा जताई, जो मेरे लिए बेहद शॉकिंग रहा। मैं बिल्कुल हैरान हूं कि एक दस साल के बच्चे को गिरफ्तार किया जा रहा है। उसके साथ इस तरह का बर्ताव किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close