Ranchi :1056 राशन कार्ड होंगे रद्द, जानें वजह

रांची: सरकार के आदेशों के बावजूद कई ऐसे संपन्न परिवार जिन्होंने अब तक अपना राशनकार्ड सरेंडर नहीं किया है. लगातार गरीबों का हक मार रहे हैं. काफी दबाव के बाद पूरे राज्य भर में लाखों ऐसे परिवारों ने राशनकार्ड सरेंडर किया जो संपन्न थे। इसके बाद भी रांची जिले में कई ऐसे परिवार हैं जिन्होंने सरकार के तमाम आदेशों को धत्ता बताते हुए धड़ल्ले से राशन कार्ड का उपयोग कर गरीबों का अनाज उठा रहे हैं।

इतना ही नहीं, हद तो तब हो गयी जब पाया गया कि एक ही नाम का राशनकार्ड दूसरे जिलों में भी है. जिला प्रशासन ने ऐसे 1056 राशनकार्ड को चिन्हित किया है जिनका रांची के अलावा दूसरे जिलों में भी राशन कार्ड बनवा रखा है और धड़ल्ले से राशन का उठाव कर रहे हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के अनुसार जिला आपूर्ति कार्यालय रांची ने पूरी सूची नाम के साथ तैयार कर लिया है. जल्द ही उन सबके राशन कार्ड को रद्द करने की कार्रवाई शुरू कर दी जायेगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close