10वीं के छात्र ने की सुसाइड : शिक्षक ने छात्र को किया इस कदर प्रताड़ित…..स्कूल से लौटकर कमरे में लगा ली फांसी

गिरिडीह। 10वीं के एक छात्र की फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। छात्र का नाम राकेश कुमार बताया जा रहा है। आरोप है कि छात्र को शिक्षक ने इतना टार्चर किया कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गिरिडीह के बगोदर थाना क्षेत्र के दोदलो गांव की बतायी जा रही है। घटना के बाद इलाके में तनाव का महौल है।

इधर विधायक विनोद कुमार सिंह छात्र के घर पहुंचे और परिजनों से बात की। छात्र नेहरू पब्लिक स्कूल में 10वीं में पढ़ता है। परिजनों के मुताबिक मृतक राकेश स्कूल गया था, जहां एसेंबली के दौरान स्कूल फीस को लेकर उसे प्रताड़ित किया गया। स्कूल से लौटने के बाद उसने फांसी लगा ली। विद्यालय के प्रिंसिपल नागेशवर महतो और उनका भाई ओम प्रकाश महतो पर आरोप है कि फीस को लेकर उसने छात्र को मारा पीटा था। यही वजह है कि स्कूल से घर लौटते ही उसने कमरे में फांसी लगा ली।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

परिजनों के मुताबिक स्कूल से लौटने के बाद ही राकेश काफी गुमशुम था। थोड़े देर के बाद वो एक कमरे में गया और फिर अंदर से दरवाया बंद कर फांसी लगा ली। परिजन जब छात्र राकेश को खोजने कमरे में गये, तो वो फंदे पर लटका हुआ मिला। परिजनों ने दरवाजा तोड़ा और अंदर दाखिल हुए, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गयी थी। मृतक राकेश बगोदर-सरिया रोड में संचालित नेहरु पब्लिक स्कूल में दसवीं कक्षा में पढ़ाई करता था। परिजनों का आरोप है कि स्कूल फीस को लेकर मानसिक रूप से उसे प्रताड़ित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close