BJP सांसद के 12 रिश्तेदारों की मौत …. दर्दनाक हादसे में 5 बच्चों समेत 12 लोगों की गयी जान…

गुजरात: मोरबी पुल हादसे में कई परिवार तबाह हुए। लापता लोगों की तलाश जारी है। इस घटना में भारतीय जनता पार्टी से एक सांसद को भी बड़ा नुकसान हुआ है। उन्होंने अपने परिवार को 12 सदस्यों को खो दिया है। खबर है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को मोरबी जाने वाले हैं। वह पीड़ितों को परिवार से भी मुलाकात करेंगे।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, राजकोट सांसद मोहनभाई कुंडारिया के परिवार के 12 सदस्यों की मौत हो गई है। घटना के बाद कुंडारिया खुद भी मौके पर पहुंचे थे और हालात का जायजा लिया था। सांसद के निजी सचिव ने एजेंसी से बातचीत में बताया था कि कुंडारिया की बहन के परिवार के 12 लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि इनमें 5 बच्चे भी शामिल थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close