CRPF में हेड कांस्टेबल और ASI भर्ती के लिए 12वीं पास करें आवेदन…. जाने परीक्षा तिथि व पैटर्न

रांची: सीआरपीएफ ने असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (स्टेनो) और हेड कांस्टेबल (मिनिस्टिरियल) के पदों पर बंपर भर्ती निकाली है। आवेदन की प्रक्रिय चार जनवरी से शुरू गई है।। इच्छु और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट crpf.gov.in पर जाकर एप्लाई कर सकते हैं। इस भर्ती में कुल 1458 पदों को भरा जाएगा। आवेदन करने की आखिरी तारीख 25 जनवरी 2023 है। रिक्त पदों में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर के 143 पद और हेड कांस्टेबल के 1315 पद हैं। एएसआई के 58 पद अनारक्षित हैं जबकि 14 ईडब्ल्यूएस, 39 ओबीसी, 21 एससी और 11 एसटी के लिए आरक्षित हैं। हेड कांस्टेबल के 523 पद अनारक्षित हैं। 132 पद ईडब्ल्यूएस, 355 ओबीसी, 197 एससी और 99 एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं।

शैक्षणिक योग्यता

उम्मीदवार मान्यता प्राप्त संस्थान से कक्षा 12वीं पास की हो।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आयु सीमा

18 से 25 साल, एससी व एसटी वर्ग के लिए अधिकतम – आयु सीमा में पांच साल और ओबीसी को तीन साल की छूट मिलेगी। आयु की गणना 25 जनवरी 2023 से की जाएगी।

सैलरी

असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर पे लेवल 29, 200-92300 – हेड कांस्टेबल – पे लेवल 4, 25,500-81100

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

एप्लीकेशन फीस

आवेदन करने वाले जनरल कैटेगरी, ओबीसी कैटेगरी और ईडब्ल्यूए कैटेगरी के उम्मीदवारों को 100 रुपये देने होंगे। वहीं एससी, एसटी आर महिला कैटेगरी के उम्मीदवारों को कोई फीस नहीं देनी होगी।

एग्जाम पैटर्न

लिखित परीक्षा में 90 मिनट में 100 ऑब्जेक्टिव टाइप प्रश्न आएंगे। हिंदी लेंग्वेज या इंग्लिश लेंग्वेज (ऑप्शनल), जनरल एप्टीट्यूड, जनरल इंटेलिजेंस व क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड चारों सेक्शन से 25-25 प्रश्न पूछे जाएंगे। सभी सेक्शन 25-25 मार्क्स के होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर वे लिए चौथाई अंक काटा जाएगा। सीबीटी 12वीं स्तर का होगा। परीक्षा 22 फरवरी से 28 फरवरी 2023 के बीच हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

सीबीटी में सफल अभ्यर्थियों को स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। हेड कांस्टेबल अभ्यर्थियों को टाइपिंग टेस्ट और एएसआई अभ्यर्थियों को शॉर्टहैंड टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।

अंग्रेजी टाइपिंग में 35 शब्द प्रति मिनट या फिर हिंदी टाइपिंग में 30 शब्द प्रति मिनट की स्पीड निकालनी होगी। शॉर्टहैंड स्किल टेस्ट में 80 शब्द प्रति 10 मिनट चाहिए होंगे। ट्रांसक्रिप्शन टाइम- इंग्लिश में 50 मिनट या हिंदी में 65

Related Articles

close