17 की मौत: मौसम का बिगड़ा मिजाज, 3 सगे भाई समेत 17 लोगों की हुई मौत, बारिश और वज्रपात ने मचाया कोहराम

अहमदाबाद। गुजरात में भारी बारिश और आकाशीय बिजली से 17 लोगों की मौत हो गई। दाहोद में बिजली गिरने से 3 और भरूच में 2 लोगों की मौत हो गई। इसके अलावा अहमदाबाद, साबरकांठा, खेड़ा, पंचमहल, बोटाद, मेहसाणा, सुरेंद्रनगर और अमरेली में बिजली गिरने से 1-1 मौत की खबर है।अमरेली जिले में एक 16 वर्षीय लड़के की बिजली की चपेट में आ जाने के कारण मौत हो गई।

अधिकांश जगहों पर बादल के साथ-साथ तेज हवायें चल रही है। जिसके कारण भारी नुकसान हुआ है। कई जगहों पर कच्चे मकान ध्वस्त हुए तो वहीं कार्तिक मेले में विघ्न पड़ा यहां बरसात के कारण मेले में व्यापक नुकसान हुआ मंडियों में रखा अनाज गीला हो गया। राजकोट के क्रिकेट स्टेडियम को भारी नुकसान हुआ है। हवा के कारण कई जगह टीन उड़ गए। रूफ टॉप को व्यापक नुकसान हुआ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close