Train Accident Update: भीषण ट्रेन हादसे में 179 यात्री हुए जख्मी, मालगाड़ी से टकराई कोरोमंडल एक्सप्रेस, रेस्क्यू अभी भी जारी

बालासोर। भीषण ट्रेन हादसे से कोहराम मच गया है। शुरुआती जानकारी में 179 यात्रियों के घायल होने की खबर आ रही है। हालांकि अभी भी रेस्क्यू जारी है। ओडिशा के बालासोर में बहनागा स्टेशन के पास कोरोमंडल एक्सप्रेस (12841) और मालगाड़ी आपस में टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कोरोमंडल एक्सप्रेस पटरी से उतरी। ट्रेन के कई डिब्बे मालगाड़ी पर चढ़ गए।
जानकारी के मुताबिक कोरोमंडल की 4 बोगियां पटरी से उतर गई हैं। कई लोगों के मरने की आशंका जताई जा रही है। वहीं 179 लोगों के जख्मी होने सूचना सामने आई है। हादसा शाम करीब 6:51 बजे हुआ। वहीं कई यात्रियों के ट्रेन के पलटे डिब्बों में फंसे होने की बात सामने आ रही है। फिलहाल इस रूट की सभी ट्रेनों को रोक दिया गया है। इसके अलावा 32 लोगों की एनडीआरएफ की एक और टीम रेस्क्यू के लिए भेज दी गई है।

राहत और बचाव दल उस स्थान पर पहुंच गए हैं जहां कोरोमंडल एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई है. इस हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं, इसका तत्काल पता नहीं चल सका है. घायल हुए 10 यात्रियों को बालासोर मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया है. मेडिकल कॉलेज और बालासोर के आसपास के सभी अस्पतालों को अलर्ट पर रखा गया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ओडिशा के बालासोर जिले में बहानागा रेलवे स्टेशन के पास एक कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त हो गई. राहत और बचाव अभियान के लिए टीमें मौके के लिए रवाना हो गई हैं. विशेष राहत आयुक्त कार्यालय के अनुसार बालासोर के कलेक्टर को सभी जरूरी व्यवस्थाएं करने के लिए मौके पर पहुंचने और राज्य स्तर से किसी भी अतिरिक्त मदद की आवश्यकता होने पर एसआरसी को सूचित करने का निर्देश दिया गया है.

अधिकारियों ने कहा कि हादसा शाम करीब 7.20 बजे बहनागा बाजार स्टेशन के पास हुआ. ट्रेन कोलकाता के पास शालीमार स्टेशन से चेन्नई सेंट्रल स्टेशन के लिए जा रही थी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अधिकारियों ने कहा कि शुक्रवार की शाम को ओडिशा के बालासोर जिले में कोरोमंडल एक्सप्रेस के चार डिब्बे एक मालगाड़ी से आमने-सामने की टक्कर के बाद पटरी से उतर गए.

अतिरिक्त डीएमईटी ने बताया कि, हमने 15 एंबुलेंसों को घटनास्थल के लिए रवाना कर दिया है और मरीजों को सोरो की अस्पताल में शिफ्ट करना शुरू कर दिया है. कुछ घायलों को अधिक सुविधाओं वाले अस्पतलों में भेजना पड़ सकता है. अधिकारियों के अनुसार, भद्रक से 5 एंबुलेंस भेजी गई हैं.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close