8 महीने में 19 दिग्गज क्रिकेटरों ने लिया संन्यास! क्या भारतीय क्रिकेट की विरासत खतरे में? जानिए किस-किस ने कहा अलविदा

8 महीने में 19 दिग्गज क्रिकेटरों ने लिया संन्यास! क्या भारतीय क्रिकेट की विरासत खतरे में? जानिए किस-किस ने कहा अलविदा

साल 2025 अब तक क्रिकेट प्रेमियों के लिए बहुत ही खराब गुजर रहा है. सिर्फ 8 महीने ही गुजरे हैं और 19 दिग्गज खिलाड़ियों ने संन्यास लेकर फैंस को चौंका दिया है. भारतीय दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने हाल ही में संन्यास लिया था.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इससे पहले रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. इसके अलावा स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, निकोलस पूरन और आंद्रे रसेल जैसे बड़े प्लेयर्स इस लिस्ट में शामिल हैं.

सिर्फ 8 महीने में ही 19 दिग्गज खिलाड़ियों ने लिया संन्यास

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

1- रोहित शर्मा- भारतीय बल्लेबाज रोहित शर्मा ने इस साल टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है.

2- विराट कोहली- भारतीय दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली ने भी इस साल टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह दिया है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

3- एंजेलो मैथ्यूज- श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज एंजेलो मैथ्यूज ने भी टेस्ट क्रिकेट से इसी साल संन्यास लिया है.

4- स्टीव स्मिथ- ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ने वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया है.

5- ग्लेन मैक्सवेल- ऑस्ट्रेलिया के बेहतरीन ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने भी वनडे क्रिकेट को अलविदा कह दिया है.

6- मार्कस स्टोइनिस- ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने भी वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया.

7- मार्टिन गप्टिल- न्यूजीलैंड के दिग्गज ओपनर मार्टिन गप्टिल ने इस साल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है.

8- हेनरिक क्लासेन- साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन ने भी क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्यास ले लिया है.

9- निकोलस पूरन- वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज निकोलस पूरन ने भी क्रिकेट के सभी फॉर्मेट को अलविदा कह दिया है.

10- आंद्रे रसेल- वेस्टइंडीज के दिग्गज ऑलराउंडर आंद्रे रसेल ने भी क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्यास ले लिया है.

11- तमीम इकबाल- बांग्लादेश के दिग्गज बल्लेबाज तमीम इकबाल ने भी क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्यास ले लिया है.

12- मुशफिकुर रहीम- बांग्लादेश के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज मुशफिकुर रहीम ने वनडे क्रिकेट से संन्यास लिया है.

13- शपूर जादरान- अफगानिस्तान के खिलाड़ी शपूर जादरान ने क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्यास लिया है.

14- दिमुथ करुणारत्ने- श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज दिमुथ करुणारत्ने ने क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्यास लिया है.

15- पीयूष चावला- भारतीय स्टार स्पिनर पीयूष चावला ने भी क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्यास लिया है.

16- वरुण आरोन- भारतीय तेज गेंदबाज वरुण आरोन ने भी क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्यास लिया है.

17 – ऋद्धिमान साहा- भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा ने क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्यास लिया है.

18- चेतेश्वर पुजारा- भारतीय दिग्गज बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने हाल ही में क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्यास लिया है.

19- ऋषि धवन- भारतीय ऑलराउंडर ऋषि धवन ने वनडे और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया है.

Related Articles

close