2 घंटे की बारिश ने डुबो दिया शहर! पुणे की सड़कों पर तैरते दिखे वाहन, आसमान से बरसी आफत

अचानक आई बेमौसम बारिश ने मचाई तबाही, कई इलाकों में जलभराव, IMD का ऑरेंज अलर्ट बढ़ा रहा डर


महाराष्ट्र के पुणे और पिंपरी-चिंचवड़ में हुई अचानक तेज बेमौसम बारिश ने महज दो घंटों में जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। दोपहर करीब 2 बजे शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने शहर को पानी-पानी कर दिया, जिससे कई इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति पैदा हो गई और यातायात व्यवस्था ठप हो गई।

बारिश इतनी तेज थी कि सड़कों पर पानी भर गया और कई जगहों पर वाहन तैरते हुए नजर आए। कात्रज क्षेत्र से सामने आए वीडियो में कारें और बाइक पानी में बहती दिखाई दीं, जिससे लोगों में डर और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अगर आंकड़ों पर नजर डालें तो खडकवासला में सबसे ज्यादा 88 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि कात्रज में 83 मिमी और डेक्कन क्षेत्र में 79 मिमी बारिश हुई। इसके अलावा पाषाण, लोहगांव और शिवाजीनगर जैसे इलाकों में भी तेज बारिश ने हालात बिगाड़ दिए।

इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं और लगातार बिजली कड़कने से लोग दहशत में आ गए। जलभराव वाले इलाकों में कई दोपहिया और चारपहिया वाहन फंस गए, जिससे ट्रैफिक पूरी तरह चरमरा गया और लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इस अचानक आई बारिश ने न सिर्फ लोगों की दिनचर्या को प्रभावित किया, बल्कि शहर की व्यवस्था पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

इस बीच भारतीय मौसम विभाग ने हालात को देखते हुए राज्य के कई हिस्सों के लिए गंभीर चेतावनी जारी की है। पुणे और नाशिक के लिए ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जिसमें तेज बारिश, आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। साथ ही 60 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की चेतावनी भी दी गई है।

जलगांव, धुले, नंदुरबार और अहिल्यानगर जैसे इलाकों में भी इसी तरह के मौसम बने रहने की संभावना जताई गई है।

फिलहाल, लोगों को सतर्क रहने और बेवजह घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी गई है, क्योंकि मौसम का यह बदला हुआ मिजाज आने वाले समय में और खतरनाक रूप ले सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

close