20 सूत्री कार्यालय का कल होगा उद्घाटन, भ्रष्ट्राचार के खिलाफ होगी आवाज बुलंद

हजारीबाग । इचाक प्रखंड सभागार मे 20 सूत्री की बैठक की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि कल दिनांक 19/ 07/ 2023 को प्रखंड 20 सुत्री कार्यालय का उद्घाटन होने का तय किया गया। इस उद्घाटन समारोह में गठबंधन के वरीय नेता उपस्थित रहेंगे। फागु बेसरा, संजीव बेतिया मुख्य रूप से रहेंगे। व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन करने का भी निर्णय लिया गया और छूटे हुए विधवा एवं वृद्धा पेंशन, जिन गरीब परिवारों का आवास नहीं मिला है उन्हें बड़े पैमाने पर दिलाने का निर्णय लिया गया।

इस बैठक में मुख्य रूप से दिगम्बर कुमार मेहता कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि मनोहर राम 20 सूत्री प्रखंड अध्यक्ष दिगम्बर कुमार मेहता, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष शाह, 20 सूत्री सदस्य रामप्रवेश सिंह, 20 सुत्री सदस्य बाबुन हांसदा, मनोज मेहता, गणेश मेहता, रामदिप मेहता, महेंद्र राम, सुरेश मेहता एवं दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close