झारखंड की 25 लाख महिलाओं को फ्री में लगेगा कैंसररोधी टीका, जानें कब शुरू होगी योजना

झारखंड में महिलाओं को कैंसररोधी टीका लगाया जायेगा.हेमंत सोरेन सरकार इसके लिए मुख्यमंत्री बालिका कैंसर प्रतिरक्षण योजना ला रही है. इस योजना के तहत झारखंड में 9-25 वर्ष के आयु वर्ग की महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर सहित अन्य प्रकार के कैंसर से बचाव के लिए ह्यूमन पेपिलोमा वायरस (एचपीवी) का टीका मुफ्त में लगाया जायेगा.मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग योजना का प्रस्ताव तैयार करने में जुटा है.

प्रस्ताव तैयार होने के बाद इसे मंजूरी के लिए कैबिनेट में भेजा जायेगा. संभावना है कि 4 फरवरी 2025 को योजना का शुभारंभ कर दिया जाए. पायलट प्रोजेक्ट के रूप में योजना की शुरुआत प्रदेश के 6 जिलों में की जायेगी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये छह जिले धनबाद, बोकारो, गिरिडीह, गोड्डा, देवघर और साहिबगंज है. दूसरे चरण में अन्य जिलों में योजना की शुरुआत होगी. योजना के तहत कुल 25 लाख महिलाओं को टीका लगाने की तैयारी है.

एचपीवी वायरस से बचाता है टीका
इस टीके का महत्व बताते हुए एक हिंदी दैनिक अखबार से बातचीत में डॉ. रोहित ने बताया कि एचपीवी वायरस दरअसल, यौन संपर्क के जरिए फैलता है. ऐसे में एचपीवी टीका कैंसर को रोकने में कारगर साबित होता है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इससे एचपीवी संक्रमण से होने वाले कैंसर की संभावना को 90 फीसदी तक कम किया जा सकता है.

टीका लगाने से किशोरियों में कैंसर की संभावना 88 फीसदी तो युवतियों में 80 फीसदी तक कमी आती है. कहा जा रहा है कि हाल के दिनों में यौन संपर्क से कैंसर का खतरा बढ़ा है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

इन आयुवर्ग के लिए सबसे कारगर है
एचपीवी का टीका विभिन्न चरणों में आयु वर्ग के हिसाब से लगाया जाता है. 2 टीका 9-14 साल तक 6 से 12 महीने के अंतराल पर लगाए जाते हैं. वहीं 15 से 25 साल के आयुवर्ग में 3 टीके लगाए जाते हैं.महिला स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से यह काफी कारगर साबित हो सकता है.

Related Articles

close