27 मौत : बस के गहरी खाई में गिरने से 27 लोगों की दर्दनाक मौत, 21 गंभीर रूप से घायल

सड़क हादसा : मैक्सिको सिटी से योसोंडुआ जा रही एक बस बुधवार को खाई में जा गिरी. हादसे में एक वर्षीय बच्चे सहित कम से कम 27 लोगों की मौत हो गई. वहीं 21 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

न्यूज एजेंसी के मुताबिक आपातकालीन कर्मियों ने बताया कि बस सड़क से उतरकर 30 फीट से अधिक गहरी खाई में जा गिरी. मैक्सिको के राष्ट्रीय अखबार मिलेनियो के मुताबिक, हादसा मैग्डेलेना पेनास्को शहर में हुआ. इसकी पुष्टि ओक्साका के गवर्नर ने भी ट्विटर पर की.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ट्लाक्सियाको सिविल प्रोटेक्शन के कर्मी घायलों को मैग्डेलेना पेनास्को शहर ले जाने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे. यहां स्थानीय निवासियों, नगर परिषद कर्मियों और निजी एम्बुलेंस की मदद से घायलों को पास के अस्पताल में ले जाया गया. हालांकि, स्वास्थ्य कर्मियों की कमी के कारण घायलों के इलाज के लिए शहर के सभी डॉक्टरों से मदद मांगी गई.

ओक्साका सरकार के महासचिव जीसस रोमेरो लोपेज ने बताया कि दुर्घटना सुबह करीब 6:30 बजे (स्थानीय समय) हुई. मृतकों में 13 महिलाएं और 13 पुरुष और एक साल का बच्चा शामिल है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close