लू से 3 मौत : सरकारी कर्मचारी सहित तीन लोगों की मौत, झारखंड में लू बना जानलेवा

पलामू। भीषण गरमी अब जानलेवा होता जा रहा है। लू की चपेट में आने से अलग-अलग जगहों पर तीन लोगों की मौत हो गयी। इनमें से एक सरकारी कर्मचारी भी है। झारखंड में इन दिनों 40-45 डिग्री चल रहा है। झारखंड में मौसम विभाग ने लू की चेतावनी भी दी है। इसका असर अब लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। पलामू जिले में देखने को मिला है, जहां लू के कहर के चलते 3 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

जानकारी के मुताबिक सतबरवा प्रखंड में गउरा गांव निवासी रोजगार सेवक 45 वर्षीय मो.शाकिर और हलुमाड़ गांव के 58 वर्षीय किशुन साव की लू की चपेट में आने से जान चली गई।पोंची पंचायत मुखिया गिरवर प्रसाद राम ने बताया कि मो. शाकिर ड्यूटी करने पाटन प्रखंड कार्यालय जा रहा था। इसी बीच उन्हें लू लग गयी।आनन-फानन में उन्हें मेदिनीनगर स्थित एमएमसीएच में शनिवार को इलाज के लिए भर्ती कराया गया। वहां उनकी मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मृतक शाकिर पाटन प्रखंड कार्यालय में रोजगार सेवक के पद पर कार्यरत थे। वहीं हलुमाड़ गांव के सत्येंद्र भुईयां व कई ग्रामीणों ने बताया कि किशुन साव किसी बीमारी की वजह से परिजन को लेकर अस्पताल गया था, उसी दौरान वो लू की चपेट में आया, जिसके बाद उसकी मौत हो गयी ।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close