झारखंड: जवान की दुल्हन समेत 3 महिलाओं की मौत, शादी के बाद मंदिर से लौटने के दौरान भीषण हादसा, 7 की हालत नाजुक

Jharkhand: 3 women including the bride of a soldier died, a horrific accident while returning from the temple after marriage, 7 in critical condition

Jharkhand Road accident: झारखंड में एक दिल दहला देने वाले सड़क हादसे की खबर आ रही है। शादी के चार दिन बाद जवान की दुल्हन समेत 3 लोगों की जान चली गई। जवान का पूरा परिवार भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गया।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मिली जानकारी के मुताबिक इस हादसे में तीन महिलाओं की जान चली गई जबकि दो बच्चों समेत 7 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना चतरा जिले के राजपुर थाना अंतर्गत गंधारिया गांव का है। हादसा उस वक्त हुआ जब जवान का परिवार भद्रकाली मंदिर से पूजा कर वापस लौट रहा था। सभी पीड़ित लोग एक ही स्कॉर्पियो में सवार थे।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जानकारी के मुताबिक अनियंत्रित होकर स्कॉर्पियो एक पेड़ से टकरा गई, जिसकी वजह से यह भीषण हादसा हुआ। सभी घायलों को रांची रेफर कर दिया गया है। जहां आईसीयू में सभी का इलाज चल रहा है। डॉक्टर के मुताबिक सभी की हालत गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो पेड़ से टकरा गई। हादसे के वक्त चालक को झपकी आ गई, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

गाड़ी चला रहा चालक उड़ीसा पुलिस में होमगार्ड का जवान है। इस घटना में होमगार्ड जवान की नई नवेली दुल्हन की भी जान चली गई। इस जवान की शादी 4 दिन पहले ही हुई थी। ससुराल वालों के साथ उड़ीसा पुलिस का जवान भद्रकाली मंदिर के दर्शन के लिए गया था।

 

उड़ीसा के राउरकेला क्षेत्र का रहने वाला यह जवान अब इस हादसे के बाद सदमे में है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर तत्काल घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। हादसे की शिकार लोगों की पहचान लावालौंग थाना क्षेत्र के रखेद गांव के रूप में हुई है। सभी मृतक और घायल एक ही परिवार के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

 

इधर हादसे के बाद स्थानीय पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू का काम शुरू किया। ग्रामीणों ने बताया कि स्कॉर्पियो की काफी तेज रफ्तार थी, इसी वजह से यह दुर्घटना घटी।

Related Articles

close