300 शिक्षिकाओं की होगी भर्तियां… बालिका आवासीय विद्यालय में नियुक्ति प्रक्रिया जल्द होगी शुरू… इन पदों पर होना है चयन

रांची। शिक्षिकाओं की भर्ती के लिए राज्य सरकार ने सुनहरा मौका दिया है। राज्य के 57 झारखंड कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों में शिक्षिकाओं की भर्ती पर मुहर लग गयी है। जल्द ही इन स्कूलों में भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जायेगी, हालांकि फिलहाल कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय में नियमित भर्तियां नहीं होगी, बल्कि संविदा के आधार पर भर्तियां की जायेगी। चीफ सिकरेट्री की अध्यक्षता वाली झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद मं मुहर के बाद अब भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जायेगी।

विकास आयुक्त की अध्यक्षता वाली प्रशासी पदवर्ग समिति या फिर मुख्य सचिव के माध्यम से मुख्यमंत्री की स्वीकृति लेेकर नियुक्ति की कार्रवाई शुरू की जा सकती है।प्रारंभिक तैयारी के मुताबिक सभी 57 स्कूलों में 5-5 शिक्षिकाओं की भर्ती होगी। हालांकि नियमित भर्ती के लिए सभी 57 स्कूलों में शिक्षिकाओं के 13-13 तथा शिक्षकेत्तर कर्मियों के 12-12 पद सृजित है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

अभी तक शिक्षिका की प्रतिनियुक्ति के जरिये तैनाती होती रही है, लेकिन अब सभी स्कूलों का अपना भवन बनकर तैयरा हो गया है। लिहाजा पढ़ाई को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए शिक्षिकाओं की भर्ती जरूरी हो गयी है। महिला होमगार्ड की तैनाती कर्मियों के स्वीकृत 13 पदों में से ही की जा सकेगी। साथ ही विद्यालय में सभी नियुक्ति में महिलाओं की प्राथमिकता दी जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close