4 पुलिसकर्मी सस्पेंड : मोटरसाइकिल से पैसा लेने के आरोप में SP ने किया निलंबित

4 policemen suspended: SP suspended for taking money from motorcycle

रामगढ़। पैसे की लालच भी बड़ी अजीब होती है, जो वर्दी की महत्व को न समझ उसे भी दागदार बना देती है।वर्दी कानून व्यवस्था बहाल करने की जिम्मेदारी से जुड़ी होती है, न की अवैध कारोबार को अपना कमाई का जरिया बनाने के लिए। ऐसा ही एक मामला रामगढ़ जिले का है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

क्या है मामला

कोयलें लदे मोटरसाइकिल से पैसे लेने वाले चार पुलिसकर्मी को पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडेय ने निलंबित कर दिया। जानकारी के अनुसार कल विभिन्न मीडिया के माध्यमों से एक कथित वीडियो वायरल हुआ था जिसमें यह प्रतीत हो रहा था कि कुछ पुलिसकर्मी कोयला लदी मोटरसाइकिल द्वारा फेंके गए सामान जो कि पैसा जैसा दिख रहा था उसको उठा रहे थे.

इन्हे किया गया सस्पेंड

पु.अ. नि जगनारायण राम,

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ओम प्रकाश महतो (आरक्षी),

मंटू मुंडा (गृह रक्षक)

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

राकेश कुमार शर्मा (गृह रक्षक

उक्त वीडियो का पुलिस अधीक्षक द्वारा तुरंत संज्ञान लिया गया एवं उस वीडियो की जाँच अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रामगढ़ से कराई गई है एवं जाँच प्रतिवेदन के आधार पर उन सभी पुलिसकर्मियों को पुलिस अधीक्षक द्वारा तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

Related Articles

close