चाय – बिस्किट खाकर एक ही परिवार के 5 बच्चे बीमार, 3 की हालत नाजुक

पूर्णिया : बिहार के पूर्णिया से एक चौंकाने वाली खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां चाय – बिस्किट खाने से एक ही परिवार के पांच बच्चे बुरी तरह से बीमार हो गए। जिसमें 3 लोगों की स्थिति नाजुक बताई गई है। इन सभी का इलाज नजदीकी अस्पताल में चल रहा है, जहां एक बच्ची को इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

दरअसल, पूर्णिया में केके नगर थाना क्षेत्र के अलीनगर निवासी मोहम्मद नूर आलम के घर के 5 बच्चों की तबीयत अचानक बिगड़ गई. घरवालों ने आनन-फानन में बच्चों को इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां तीन बच्चे की स्थिति नाजुक बनी हुई है। घटना की जानकारी देते हुए बीमार बच्चे की मां और उसके दादा बताते हैं कि सभी बच्चों ने सुबह में चाय बिस्किट खाया था. कुछ ही देर के बाद सभी की स्थिति बिगड़ने लगी, सभी बच्चों को लेकर इलाज के लिए पूर्णिया मेडिकल कॉलेज आए हैं. जहां डॉक्टर ने फूड प्वाइजनिंग की बात कही है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close