5G सेवा आज से: नये SIM की नहीं होगी जरूरत, सुबह 10 बजे होगी 5G सर्विस लांच.. JIO और AirTel ने कर ली है पूरी तैयारी

नयी दिल्ली 1 सितंबर 2022। आज से आपके मोबाइल की सर्विस बदल जायेगी। कुछ ही पलों के बाद हम 4G से अपग्रेड होकर 5G सर्विस तक पहुंच जाएंगे। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडियन मोबाइल कांग्रेस में 5G सर्विस को लॉन्च करेंगे। इसके साथ ही इंडियन मोबाइल कांग्रेस की भी शुरुआत हो रही है। 1 अक्टूबर से शुरू हो रहा यह इवेंट 4 अक्टूबर तक चलेगा। इसमें 5G के अलावा कई दूसरे इवेंट्स भी होंगे।

हालांकि, इस बार IMC 2022 5G की वजह से बेहद खास बन जाएगा। सुबह 10 बजे पीएम मोदी 5G सर्विसेस को लॉन्च कर सकते हैं। इसके साथ ही जियो और एयरटेल की भी 5जी सर्विस लॉन्च हो सकती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मोबाइल कांग्रेस में मुकेश अंबानी, सुनिल मित्तल और कुमार मंगलम बिड़ला भी शामिल हो सकते हैं। जियो और एयरटेल भारत में 5G सर्विसेस लॉन्च करने वाली पहली कंपनियां होंगी। शुरुआत में चुनिंदा शहरों में ही 5G सर्विस मिलेगी, जिसका विस्तार अगले साल तक किया जाएगा।

जानकारी के मुताबिक 5G के लिए कोई नयी सिम नहीं खरीदना होगा, बल्कि 4 जी सिम पर ही 5 जी सर्विस मिलेगी, एयरटेल ने इसकी सूचना अपने कंज्यूमर्स को दी है। 5G स्पेक्ट्रम नीलामी में चार कंपनियों ने हिस्सा लिया था. इसमें Jio, Airtel, Vi और अडानी डेटा नेटवर्क्स ने हिस्सा लिया था. जियो इसमें सबसे बड़ी बोली लगाकर सबसे ज्यादा स्पेक्ट्रम खरीदे हैं. वहीं दूसरे नंबर पर एयरटेल और फिर वोडाफोन आइडिया ने निवेश किया है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close