6 की मौत: बीमार युवक को लेकर आ रहे परिजनों की कार नदी में गिरी, बीमार युवक, उसकी पत्नी, भाई समेत छह की मौत

नैनबाग। एक दर्दनाक हादसे में छह लोगों की मौत हो गयी। हादसा उस वक्त हुआ, जब एक बीमार युवक को इलाज के लिए देहरादून लाया जा रहा था। इसी दौरान कार यमुना नदी में गिर गयी। घटना नैनबाग में अगलाड़ पुल के पास हुआ। जानकारी के मुताबिक उत्तरकाशी के मोरी से बीमार युवक को देहरादून लाया जा रहा था। मृतकों में बीमार युवक, उसकी पत्नी व बड़ा भाई, दो ग्रामीण और कार चालक शामिल है।

देर रात मोरी के मोताड़ गांव निवासी राजपाल सिंह को पेट में तेज दर्द की शिकायत हुई।राजपाल को उपचार दिलाने के लिए पत्नी जसीला देवी (25) और बड़े भाई प्रताप सिंह (30) गांव के ही रहने वाले वीरेंद्र सिंह (28) की कार में उसे लेकर रात करीब साढ़े नौ बजे देहरादून के लिए निकले। साथ में दो ग्रामीण विनोद (35) और मुन्ना (38) निवासी देवली भी थे। नैनबाग में कार अगलाड़ पुल के पास यमुना नदी में गिर गई। इससे सभी की मौके पर ही मौत हो गई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

हादसा इसका पता घटना के करीब 16 घंटे बाद बुधवार शाम को तब चला, जब जंगल में बकरी चराने गए स्थानीय ग्रामीणों की नजर कार पर पड़ी। जिस स्थान पर हादसा हुआ, वहां मोड़ है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि मोड़ पर चालक नियंत्रण खो बैठा और कार नदी में जा गिरी। कैम्प्टी थाना पुलिस के अनुसार, शाम लगभग चार बजे सूचना मिली कि एक कार यमुना नदी में गिरी है। कार में एक महिला समेत छह लोगों के शव मिले।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close