85 किन्नर गिरफ्तार : ट्रेन में करते थे अश्लील हरकत, दिखाते थे प्राइवेट पार्ट, वसूले 64 हजार जुर्माना

पटना । पूर्व मध्य रेल ने 85 किन्नर को गिरफ्तार किया है. रेलवे प्रशासन ने अभियान चला कर सभी को गिरफ्तार किया है. किन्नर की हरकत से रेलवे यात्री काफी परेशान थे।अश्लील हरकत और खुले आम अपना प्राइवेट पार्ट दिखा कर अवैध वसूली भी करते थे। पूर्व मध्य रेल द्वारा ट्वीटर एवं रेल मदद एप्प पर यात्रियों ने शिकायत की थी।

क्या है मामला, क्यों हुई थी शिकायत

ट्रेनों से प्रति दिन लाखों यात्री सफर करते हैं. सफर करने के दौरान रेल यात्रियों को किन्नरों का भी सामना करना पड़ता है. किन्नर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों में चढ़कर रेलयात्रियों से जबरन पैसा की वसूली करते हैं. खुले आम अपना प्राइवेट पार्ट दिखाकर जबरदस्ती पैसा वसूला करते थे।हद तो इस बात की थी की यात्रियों को जबरन अपना प्राइवेट पार्ट छूने को मजबूर करते थे, जिससे रेल यात्रियों को काफी परेशानी होती है.यात्रियों ने किन्नरों के खिलाफ पूर्व मध्य रेल द्वारा ट्वीटर एवं रेल मदद एप (Complaint on Twitter and Rail Madad App) पर शिकायत की थी. शिकायत को ध्यान में रखते हुए तीन दिवसीय अभियान में रेल पुलिस ने 85 किन्नर को गिरफ्तार कर लिया। इस अभियान का निर्देश रेलवे मुख्यालय से निर्गत किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

किन्नरों से रेलवे पुलिस ने जब्त किए 64 हजार रुपये

इस विशेष अभियान के दौरान रेलवे सुरक्षा बल द्वारा पूर्व मध्य रेल के विभिन्न रेलखंडों पर ट्रेनों में 85 किन्नर ट्रांसजेंडरों को यात्रियों को परेशान करने के आरोप में हिरासत में लिया गया. इनसे 64 हजार रुपये दंडस्वरूप वसूल किये गये है. इस विशेष अभियान के दौरान सोनपुर मंडल में 28, दानापुर मंडल में 24, पं. दीन दयाल उपाध्याय मंडल में 18, धनबाद मंडल में 08 तथा समस्तीपुर मंडल में 07 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस तरह की हरकत से परिवार और महिलाओं को ज्यादा परेशानी होती थी। किन्नर का हौसला इतना बुलंद हो चुका था की यात्री द्वारा पैसे नहीं दिए जाने पर जोर जबरदस्ती और धक्का मुक्की भी करते थे, साथ ही जबरन पैसा छीना झपटी भी करने से बाज नहीं आते थे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close