कस्तूरबा गांधी विद्यालय की 8वीं की छात्रा ने दिया बच्ची को जन्म, चाचा से चल रहा था प्रेम प्रसंग

गुमला : जिला के कस्तूरबा गांधी विद्यालय की एक छात्रा ने बीती रात सदर अस्पताल में एक बच्ची को जन्म दिया है। नाबालिग आठवीं कक्षा के छात्रा है। हैरानी की बात यह है कि छात्रा की गर्भवती होने की सूचना हॉस्टल में किसी को नहीं थी। घटना के बाद महिला थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसके बाद डीईओ सुनील शेखर अतिरिक्त जिला पदाधिकारी सहित कई सदस्यों की जांच टीम का गठन कर शनिवार को स्कूल पहुंचे।

डीईओ ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है जांच के बाद दोषी पर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मां और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं, दोनों सदर अस्पताल में भर्ती हैं। दरअसल कस्तूरबा गांधी की आठवीं कक्षा की छात्र को बीती रात पेट दर्द की शिकायत हुई जिसके बाद उसे सदर अस्पताल लाया गया। जहां जांच के उपरांत गर्भवती होने की होने की बात पता चला इसके बाद उसे लेबर रूम में ले जाया गया जहां नॉर्मल डिलीवरी हुई।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

घटना इस संबंध में यह बताया जा रहा है कि छात्रा का अपने गांव में चाचा के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। सूचना है कि चाचा पहले से ही शादीशुदा है। इस मामले पर गांव में 16 जुलाई 2022 को एक बैठक भी हुई थी जिसमें दोनों को बॉन्ड लिखा कर अलग रहने की बात कही गई थी साथ ही दोबारा पकड़े जाने पर 10 लाख रुपए जुर्माना वसूलने की बात हुई थी। जिसके बाद छात्रा का कस्तूरबा गांधी विद्यालय में 2 अगस्त को एडमिशन करा दिया गया था।

घटना के संदर्भ में डीईओ सुनील शेखर एवं वार्डन शांति देवी ने बताया कि अगस्त महीने में उसका एडमिशन हुआ था उस समय वह दिखने में स्वस्थ लग रही थी। इस विषय पर किसी को जानकारी नहीं थी। उन्होंने बताया कि छात्रा खुद को हमेशा शॉल स्वेटर से ढके रहती थी जिस कारण से पता नहीं चल पाया, कि वह गर्भवती है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले की जांच कर आगे की करवाई होगी। हालांकि स्कूल में छात्रा का गर्भवती अवस्था में अंतिम छह महीना स्कूल हॉस्टल में रहना और किसी को भी कुछ भी भनक न लगना यहां तक की छात्रा के दोस्तों , वार्डन को भी इस बारे में पता नहीं चलना और अचानक से डिलीवरी होने के बाद गर्भवती का पता चलना संदेह उत्पन्न करता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close