झारखंड : ट्रेडिंग सिखा दूंगी बोलकर ठग लिए 93 लाख रूपये

झारखंड / रामगढ़ जिले से ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है. यहां साइबर अपराधियों ने एक युवक से ऑनलाइन ट्रेडिंग में प्रॉफिट दिलाने का झांसा देकर 93.58 लाख रुपए की ठगी कर ली है.

ठगी की इस घटना को फेसबुक पर दोस्ती के बाद अंजाम दिया गया. ठगी की राशि में पीड़ित के एफडी पॉलिसी और उसकी मां की जमा पूंजी भी शामिल थी.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

मामले की शिकायत पीड़ित ने रांची स्थित साइबर थाने और साइबर क्राइम ब्रांच नबंर 1930 पर की है.

मिली जानकारी के अनुसार पीड़िक को 1 नवंबर को फेसबुक पर अस्मिता रॉय नाम से फ्रेंड रिक्वेस्ट आया. फिर दोनों में दोस्ती हुई, बातों बातों में उसे ट्रेडिंग से प्रॉफिट के बारे में बताया .

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

पीड़ित को पहले दिन 16 हजार का प्रॉफिट दिखाया और पैसे पीड़ित के अकाउंट में ट्रांसफर भी किया. इसी तरह प्रलोभन देकर 93.58 लाख की ठगी कर दी है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close