मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत 94 यात्री अजमेरशरीफ के लिए हुए रवाना, DDC ने तीर्थयात्री बस को दिखाया हरी झंडी

धनबाद। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के लिए जिले के विभिन्न प्रखंडों से मुस्लिम धर्मावलंबियों को मिश्रीत भवन से डीडीसी श्री शशि प्रकाश सिंह, वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री विकास पालिवाल, जिला योजना पदाधिकारी श्री महेश भगत, जिला खेल पदाधिकारी श्री दिलीप कुमार ने यात्रियों की बस को हरी झंडी दिखाकर हटिया रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया।

बस को रवाना करने के बाद डीडीसी ने कहा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत धनबाद जिले के सभी यात्रियों को हटिया रेलवे स्टेशन से आज आइआरसीटीसी के माध्यम से एक विशेष ट्रेन से अजमेर शरीफ, आगरा एवं फतेहपुर सिकरी के दर्शन कराए जाएंगे। तीर्थ स्थल का दर्शन करने के बाद 21 फरवरी को सभी धनबाद लौटेंगे।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तीर्थ दर्शन के लिए जाने वाले यात्रियों में बलियापुर प्रखंड से 20, निरसा से 21, बाघमारा से 14, टुंडी से 11, पूर्वी टुंडी एवं कलियासोल से 7 – 7 यात्री, गोविंदपुर से छः, तोपचांची से पांच एवं एगारकुंड प्रखंड के 3 यात्री शामिल है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close