22 मई 2025 का पंचांग: बृहस्पतिवार के दिन जानिए शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय!

Panchang of 22 May 2025: Know the auspicious time, Rahukaal and sunrise-sunset time on Thursday!

हैदराबाद: आज 22 मई, 2025 गुरुवार, के दिन ज्येष्ठ महीने की कृष्ण पक्ष दशमी तिथि है. इस दिन पर देवगुरु बृहस्पति और धर्म के देवता का अधिकार है. किसी भी तरह के शुभ काम करने, बड़े लोगों से मीटिंग करने के लिए यह दिन अच्छा माना जाता है.

  • विक्रम संवत : 2081
  • मास : ज्येष्ठ
  • पक्ष : कृष्ण पक्ष दशमी
  • दिन : गुरुवार
  • तिथि : कृष्ण पक्ष दशमी
  • योग : विष्कुंभ
  • नक्षत्र : पूर्वभाद्रपदा
  • करण : वणिज
  • चंद्र राशि : कुंभ
  • सूर्य राशि : वृषभ
  • सूर्योदय : सुबह 05:56 बजे
  • सूर्यास्त : शाम 07:16 बजे
  • चंद्रोदय : देर रात 2.23 बजे (23 मई)
  • चंद्रास्त : दोपहर 1.29 बजे
  • राहुकाल : 14:16 से 15:56
  • यमगंड : 05:56 से 07:36

शुभ कार्यों के लिए अनुकूल नहीं है नक्षत्र: आज के दिन चंद्रमा कुंभ राशि और पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र में रहेंगे. इस नक्षत्र का विस्तार कुंभ राशि में 20 डिग्री से लेकर 3:20 डिग्री मीन राशि तक है. इसके देवता रुद्र और नक्षत्र स्वामी बृहस्पति हैं. लड़ाई, छल और संघर्ष या शत्रुओं के विनाश की योजना बनाने, कीटनाशक छिड़कने, आगजनी, कचरा जलाने, विनाश के कार्य या क्रूरता के कार्यों के लिए ये उपयुक्त नक्षत्र है. लेकिन शुभ कार्यों के लिए ये नक्षत्र अनुकूल नहीं है.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

आज के दिन का वर्जित समय
आज के दिन 14:16 से 15:56 बजे तक राहुकाल रहेगा. ऐसे में कोई शुभ कार्य करना हो, तो इस अवधि से परहेज करना ही अच्छा रहेगा. इसी तरह यमगंड, गुलिक, दुमुहूर्त और वर्ज्यम् से भी परहेज करना चाहिए.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

Related Articles

close