झारखंड IAS ब्रेकिंग: 20 जिलों के डीसी बदले, देवघर से लेकर धनबाद तक नये उपायुक्तों की हुई पोस्टिंग, देखिये पूरी लिस्ट, किसे कहां भेजा गया

Jharkhand IAS Breaking: DCs of 20 districts changed, new Deputy Commissioners posted from Deoghar to Dhanbad, see the full list, who was sent where

रांची। झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए राज्य के कई आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। देर शाम जारी आदेश में राज्य के 20 जिलों के उपायुक्तों (DC) को बदल दिया गया है। इस फेरबदल को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक हलकों में खासी चर्चा है।

यहां देखें लिस्ट 👇 👇 👇 👇

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

तबादले की सूची में जिन अधिकारियों को नए जिलों की कमान सौंपी गई है, उनमें कई युवा और अनुभवी अफसर शामिल हैं। नमन लकड़ा को देवघर, जबकि फैज अक अहमद को रामगढ़ का नया उपायुक्त नियुक्त किया गया है। अजय नाथ झा अब बोकारो जिले की जिम्मेदारी संभालेंगे।

अन्य प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

• आदित्य रंजन – धनबाद

• रामनिवास यादव – गिरिडीह

• आर रॉनिटा – खूंटी

• अंजली यादव – गोड्डा

• कर्ण सत्यार्थी – पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर)

• चंदन कुमार – पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा)

• कंचन सिंह – सिमडेगा

• नितिश कुमार सिंह – सरायकेला

• प्रेरणा दीक्षित – गुमला

• शशि प्रकाश सिंह – हजारीबाग

• कुमार ताराचंद – लोहरदगा

• कीर्तिश्री – चतरा

• अभिजीत सिन्हा – दुमका

• ऋतुराज – कोडरमा

• समीरा एस – पलामू

• रवि आनंद – जामताड़ा

• दिनेश कुमार यादव – गढ़वा

इस प्रशासनिक फेरबदल को सरकार द्वारा प्रशासनिक गति बढ़ाने और विकास कार्यों में तेजी लाने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। इसके साथ ही आगामी योजनाओं और कार्यक्रमों के सुचारू संचालन के लिए नई ऊर्जा और नेतृत्व देने की कोशिश भी मानी जा रही है।

सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में और भी तबादले संभव हैं, जिससे राज्य की निचली और मध्यम प्रशासनिक व्यवस्था में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।

Related Articles

close