VIDEO: ले…मुख्यमंत्री ने शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव के माथे पर धर दिया गमला, सभी रह गये हक्के-बक्के, देखिये वीडियो

VIDEO: Take it...the Chief Minister put a flower pot on the head of the Additional Chief Secretary of the Education Department, everyone was stunned, watch the video

Nitish Kumar Viral Video : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हरकत इन दिनों काफी चर्चाओं में रहती है। इस वजह से कई बार विपक्ष उन पर सवालिया निशान भी खड़े कर चुका है। कई लोग उनकी मानसिक स्थिति को लेकर भी सवाल पूछे जाने लगे हैं। इन सब के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

वीडियो में नीतीश कुमार के हाथों में सम्मानपूर्वक दिया गुलदस्ता, मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य शिक्षा सचिव एस सिद्धार्थ के सर पर रख दिया। मामला बिहार की राजधानी पटना का है। जानकारी के मुताबिक एलन इंस्टिट्यूट के सहायक प्राध्यापक नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में मुख्यमंत्री बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे।

यहां देखें वीडियो 👇 👇 👇 👇 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का व्यवहार चर्चा का विषय बन गया। कार्यक्रम में अपर मुख्य सचिव एस सिद्धार्थ ने नीतीश कुमार का स्वागत करते हुए उन्हें एक छोटा सा गमला वाला पौधा भेंट किया, लेकिन मुख्यमंत्री ने हैरान करते थे उस पौधे वाले गमले को सीधे ACS एस सिद्धार्थ के सर पर रख दिया।

 

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वाकया उस वक्त हुआ, जब मंच पर मुख्यमंत्री के साथ शिक्षा मंत्री सुनील कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी और अतिथि मौजूद थे। मुख्यमंत्री की हरकत ने ACS एस सिद्धार्थ को भी असहज कर दिया।

 

पूरे वीडियो के सामने आने के बाद विपक्ष ने हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने कहा है कि मुख्यमंत्री अचेत अवस्था में है और अब राज्य चलाने में असमर्थ हैं। आपको बता दें कि यह कोई पहला वाकया नहीं है, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस तरह से सार्वजनिक मंच पर हरकत की हो, इससे पहले वह राष्ट्रगान के दौरान हंसते हुए नजर आए थे। एक अन्य अवसर पर वह शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने के दौरान भी हंसते हुए देखे गए थे।

Related Articles

close