झारखंड मौसम अपडेट: रांची समेत 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए अपने जिले का मौसम पूर्वानुमान

Jharkhand weather update: Heavy rain alert in 6 districts including Ranchi, know the weather forecast of your district

रांची : झारखंड में आज मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। राज्य के कई हिस्सों में तेज बारिश और गरज-चमक के साथ तूफानी हवाओं की संभावना है। मौसम विभाग रांची ने झारखंड के छह जिलों—पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गुमला और खूंटी—के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में आज 115 मिमी तक भारी बारिश हो सकती है।

हजारीबाग में सबसे अधिक वर्षा, सरायकेला सबसे गर्म

बीते 24 घंटे में झारखंड के हजारीबाग जिले में 65.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो राज्य में सर्वाधिक है। वहीं सरायकेला में 37 डिग्री सेल्सियस के साथ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। दूसरी ओर, रांची और आसपास के जिलों में बादलों की मौजूदगी से लोगों को तेज धूप से राहत मिली है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

ऑरेंज अलर्ट : आज कहां-कहां होगी मूसलाधार बारिश

मौसम विभाग ने बताया कि झारखंड में ट्रफ लाइन के सक्रिय होने के कारण आज राज्य भर में बारिश की संभावना बनी हुई है। दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच झमाझम बारिश हो सकती है। विशेषकर रांची, साहिबगंज, गोड्डा, चतरा, जामताड़ा, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा में भारी बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवाओं की संभावना है।

अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट संभव

 

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

 

राज्य भर में अधिकतम तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच बना हुआ है। लेकिन, बारिश की वजह से यह तापमान 31 डिग्री तक गिर सकता है, जिससे दोपहर की गर्मी से राहत मिलेगी। वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें…
Plugin developed by ProSEOBlogger. Get free gpl themes.

जिलावार तापमान पूर्वानुमान

देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज : अधिकतम 30°C, न्यूनतम 22°C

कोडरमा, चतरा, गढ़वा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू : अधिकतम 31°C, न्यूनतम 21°C

बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, रांची, खूंटी, गुमला : अधिकतम 31°C, न्यूनतम 21°C

पूर्वी-पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा : अधिकतम 32°C, न्यूनतम 24°C

Related Articles

close